INLD ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से की मुलाकात, युवाओं की लड़ाई में पूर्ण समर्थन का ऐलान
INLD met Sonam Wangchuk at Jantar Mantar and announced
नई दिल्ली, 13 जुलाई : INLD met Sonam Wangchuk at Jantar Mantar, इंडियन नेशनल लोकदल ने कल शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक जी* से मुलाकात कर उनके शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
INLD ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का आंदोलन नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की खो रही विश्वसनीयता और जवाबदेही की लड़ाई है।
*"मौन रहना भी अन्याय का साथ देना है"*
बयान में कहा गया कि जब मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के सपने बार-बार पेपर लीक, अव्यवस्था और लापरवाही की भेंट चढ़ने लगें, तब मौन रहना भी अन्याय का साथ देने जैसा है। लोकतंत्र में गलत का विरोध करना और सच के लिए संघर्ष करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार को किसी भी सत्ता के अहंकार से दबाया नहीं जा सकता।
INLD ने कहा कि जो सरकार युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय उनकी आवाज को अनसुना करती है, वह यह न भूले कि इतिहास गवाह है कि जनता की आवाज को दबाया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता। सत्ता की ताकत जनता के विश्वास से चलती है और जब वही विश्वास टूटने लगता है तो सबसे मजबूत सिंहासन भी डगमगाने लगते हैं।
सरकार को चेताव पार्टी ने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की इस लड़ाई में वह पूरी मजबूती से इस संघर्ष के साथ खड़ी है। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अहंकार छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाए, युवाओं की जायज मांगों पर तत्काल निर्णय ले और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बहाल करे।
बयान में कहा गया कि यह वही सरकार है जिसे जनदबाव के आगे कई बार अपने फैसले बदलने पड़े हैं। इसलिए सत्ता यह भ्रम न पाले कि युवाओं की आवाज को अनदेखा कर देगी। जिस दिन देश का युवा एकजुट होकर अपने भविष्य के लिए खड़ा हो जाता है, उस दिन सत्ता को जनता की इच्छा के आगे झुकना ही पड़ता है।