ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर पूछे कई सवाल
Om Prakash Rajbhar launches a scathing attack
लखनऊ। Om Prakash Rajbhar launches a scathing attack, लगभग प्रतिदिन सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर अपने दिन की शुरूआत कर रहे सुभासपा अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अब जौहर यूनिवर्सिटी पर उन्हें घेरा है। लिखा है कि प्रिय अखिलेश जी, ये डबल इंजन की सरकार है, अवैध मकानों पर बुलडोजर चलेगा ही। उम्मीद है कि इस पर आप बेचैन जरूर होंगे।
राजभर ने पोस्ट में लिखा है कि जौहर यूनिवर्सिटी पर कानून अपना काम कर रहा है तो उम्मीद है आप बेचैन जरूर होंगे। सच सच बताइए। जिस जौहर यूनिवर्सिटी को आपकी सरकार में बनाया गया, उसमें अरबों रुपये की जमीन किसकी थी? सरकार की थी। आजम खान ने अवैध यूनिवर्सिटी खड़ी की। सरकार का संसाधन लगा। आजम खान ने ट्रस्ट बनाया।
आजम खान के रिश्तेदारों को मिली नौकरी
हिंदुओं ने टैक्स दिया और आजम खान के रिश्तेदारों को नौकरी मिली। लिखा है कि आजम ने जौहर यूनिवर्सिटी के लिए आपके सैफई परिवार के साथ मिलकर जो जौहर दिखाया है, उस पर किसी को भी शर्म आ जाए।
अब कार्रवाई हो रही है तो बेचैनी क्यों बढ़ रही है? बेचैन मत होइए। पश्चाताप के समय में बेचैन नहीं हुआ जाता, आत्मग्लानि महसूस करनी चाहिए। हमारे पुरूखों ने कहा है, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’।