ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सीएम योगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

1000264643

Lalita Gautam Murder Case: CM Yogi met the victim's family

गाजियाबाद। Lalita Gautam Murder Case: CM Yogi met the victim's family, मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित परिवार ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात की, जिसमें मुख्यमंत्री ने दोषियों को कठोर सजा दिलाने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मृतका के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने का भी एलान किया।

उन्होंने अधिकारियों को परिवार का आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हत्याकांड का आरोपी अंकुश

ललिता गौतम टीपी नगर क्षेत्र के गगन एन्क्लेव की रहने वाली थीं और बीए की छात्रा थीं। 15 मई को परीक्षा देने निकली ललिता लापता हो गई थीं। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अंकुश को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।

शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया

पुलिस के अनुसार, प्रेम-संबंध के दौरान मोबाइल में दूसरे युवक से जुड़ी चैट और फोटो देखकर आरोपी को शक हुआ, जिसके बाद उसने ललिता की हत्या कर शव को रोहटा क्षेत्र के उपसिया जंगल में गन्ने के खेत में फेंक दिया।मृतका के परिजनों ने मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की प्रभावी पैरवी कर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।