Tamil Nadu: तमिलनाडु CM स्टालिन अपनी सीट नहीं बचा पाए; कैसे थलपति विजय ने तमिलनाडु की सियासत में किया सबसे बड़ा उलटफेर

तमिलनाडु CM स्टालिन अपनी सीट नहीं बचा पाए, करारी हार; कैसे थलपति विजय ने तमिलनाडु की सियासत में किया सबसे बड़ा उलटफेर

Thalapathy Vijay Big Wins In Tamil Nadu TVK Defeat DMK Election 2026 Result

Thalapathy Vijay Big Wins In Tamil Nadu TVK Defeat DMK Election 2026 Result

Tamil Nadu Election Result: तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक और सिने पर्दे पर अपने एक्शन से धमाका करने वाले सुपरस्टार थलपति विजय ने अब तमिलनाडु की राजनीति में असल धमाकेदार एंट्री ली है। विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में ऐसा तहलका मचाया है की राजनीतिक दिग्गजों के भी पसीने छूट गए हैं। थलपति विजय के आगे मजबूत कैडर वाली सत्ताधारी डीएमके भी धराशायी हो गई। स्थिति यह बन गई कि तमिलनाडु CM MK स्टालिन को भी अपनी सीट बचानी मुश्किल पड़ गई।

एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार वीएस बाबू ने एमके स्टालिन को 8 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव में हराया है। स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से काफी समय से पीछे चल रहे थे। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तमिलनाडु में TVK की क्या लहर रही की एक CM को भी अपनी सीट पर हार का सामना करना पड़ गया।

Thalapathy Vijay Big Wins In Tamil Nadu TVK Defeat DMK Election 2026 Result

TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

तमिलनाडु के लोगों पर थलपति विजय का ऐसा जादू चला है कि उनकी नई आई पार्टी TVK ने तमिलनाडु के सियासी समीकरण ही बदल कर रख दिए। TVK ने सालों पुरानी और तमिलनाडु के वर्चस्व वाली पार्टी सत्ताधारी DMK को भी समेट कर रख दिया। TVK की आंधी में DMK का किला ध्वस्त हुआ और थलपति विजय तमिलनाडु के नए 'जननायक' के रूप में सामने आए। TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। थलपति विजय ने तमिलनाडु की सियासत में सबसे बड़ा उलटफेर किया है।

मसलन सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब राजनीति के भी सुपरस्टार बन गए हैं और उनकी एंट्री कुछ ऐसी हुई है जैसे राजनीति का पोस्टर फाड़ के निकला हीरो। इससे यह भी पता लगता है कि तमिलनाडु के लोगों ने थलपति विजय को DMK और AIADMK के विकल्प के तौर पर देखा है और DMK से सत्ता छीनकर थलपति विजय को राज्य के विकास का मौका दिया है।

तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK बहुमत के करीब

हालांकि तमिलनाडु की 234 सीटों पर सुबह से जारी वोटों की गिनती के जो रुझान अब तक सामने आए हैं, उसमें एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK को बंपर बढ़त जरूर मिली है और वह नंबर वन पर बनी हुई है, लेकिन TVK बहुमत के आंकड़े से अभी भी दूर है। हालांकि बहुमत के इस आंकड़े को पाने में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। यानि विजय की पार्टी TVK बहुमत के करीब ही है। अभी की स्थिति को देखकर तो यही लग रहा है कि तमिलनाडु में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है।

इस समय चुनाव आयोग की आधिकारिक साइट पर जो स्थिति है उसके मुताबिक, तमिलागा वेट्री कज़गम (TVK) 34 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ 74 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा DMK लीड के मामले में 16 सीटें जीतने और 46 सीटों पर आगे चलने के साथ अभी दूसरे स्थान पर है। जबकि तीसरे नंबर पर ADMK बढ़त बनाए हुए है। ज्ञात रहे कि तमिलनाडु में बहुमत से सरकार बनाने लिए कुल 234 सीटों में किसी भी पार्टी को 118 सीटें चाहिए।

TVK कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल

तमिलनाडु चुनाव में जब TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो ऐसे में TVK कार्यकर्ताओं के बीच भारी जश्न का माहौल है। चेन्नई से लेकर कोयंबटूर तक TVK नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते देखे जा रहे हैं। तमिलनाडु चुनाव में TVK के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने पर पार्टी नेता अधव अर्जुन ने कहा, "हम इस जीत को करूर की घटना को समर्पित करते हैं। कैश-फॉर-वोट का चलन खत्म हो गया है। तमिलनाडु के लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है। DMK को लोगों ने बाहर कर दिया है।"

थलपति विजय के घर दिखा खुशनुमा माहौल

इधर दूसरी तरफ TVK के पक्ष में तमिलनाडु चुनाव के नतीजे देख थलपति विजय के चेन्नई स्थित घर पर भी खुशनुमा माहौल दिख रहा है। परिवार के लोग झूमते-नाचते नजर आए हैं। जीत में सारे घर वाले सीटियां बजा रहे हैं। क्योंकि चुनाव में TVK का चिन्ह सीटी थी। TVK चीफ विजय की बहन ने कहा, वे एक युवा और एनर्जेटिक इंसान हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है और निश्चित रूप से हमें विश्वास है कि वे सभी में सबसे अच्छा कर सकते हैं। यह एक बहुत बड़ी जीत है।'' बता दें कि चेन्नई में TVK प्रमुख और अभिनेता विजय के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।