Mercury reached 40.8 degree Celsius in Una
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टरो के तबादले; थानों के SHO बदले गए, इंस्पेक्टर राम दयाल थाना-39 के प्रभारी बने, पूरी लिस्ट यहां देखिए अमरनाथ यात्रा रोकी गई; पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों पर श्रद्धालुओं की जान को खतरा, जानिए फिर कब कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन बिहार में 125 यूनिट तक फ्री बिजली का ऐलान; चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का बहुत बड़ा फैसला, 1.50 करोड़ से ज्यादा परिवारों को लाभ राजनीतिक दमन के बीच केवल वाईएसआरसीपी ही जनता की आवाज़ उठा रही है: वाईएस जगन NHAI कार्यालय चक्कर के बाहर गरजे फोरलेन प्रभावित, फोरलेन निर्माण कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले NHAI के पास नहीं हिल रोड कंस्ट्रक्शन का सही मॉडल

ऊना में 40.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Temperature reached 40.8 degree Celsius in Una

Mercury reached 40.8 degree Celsius in Una

ऊना:मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई भागों में 19 मई बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 17 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 मई को पूरे प्रदेश में बादल बरसने की संभावना है।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश के 11 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार हो गया है। मैदानी जिलों में पारा चढ़ने से दिन के समय खूब पसीने छूट रहे हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी होने से सुबह और शाम के समय भी मौसम में गर्मी बढ़ गई है। धूप खिली रहने से पहाड़ भी अब तपना शुरू हो गए हैं।

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

ऊना 40.8

धौलाकुआं 38.9

बिलासपुर 38.5

हमीरपुर 36.3

मंडी 35.1

कांगड़ा 34.8

चंबा 34.8

नाहन 34.8

सुंदरनगर 33.9

सोलन 32.0

धर्मशाला 31.5

शिमला 25.4