तमिलनाडु में सिनेमा के हीरो का जादू; एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK को बंपर बढ़त, रुझानों में सत्ताधारी DMK को समेट दिया
Tamil Nadu Election 2026 Result LIVE Actor Thalapathy Vijay TVK Leads
Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु की राजनीति और सत्ता में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। एक नई आई पार्टी तमिलनाडु के सियासी समीकरण को बदलते हुए दिख रही है। दरअसल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी TVK की ब्लॉकबस्टर एंट्री हुई है। तमिलनाडु की 234 सीटों पर सुबह से जारी वोटों की गिनती के जो रुझान सामने आए हैं, उसमें सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय का जादू चला है। रुझानों में एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK को बंपर बढ़त मिली है और वह नंबर वन पर बनी हुई है।
TVK ने सालों पुरानी और वर्चस्व वाली पार्टी सत्ताधारी DMK को भी समेट कर रख दिया है। DMK लीड के मामले में अभी तीसरे स्थान पर है। जबकि दूसरे नंबर पर ADMK बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब राजनीति के भी सुपरस्टारब बनते दिख रहे हैं और उनकी एंट्री कुछ ऐसी हुई है जैसे राजनीति का पोस्टर फाड़ के निकला हीरो। इसके अलावा इससे यह भी पता लगता है कि तमिलनाडु के लोगों ने थलपति विजय को DMK और AIADMK के विकल्प के तौर पर देखा है।
TVK इस समय 112 सीटों पर आगे
तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर जारी गिनती के बीच थलपति विजय की पार्टी TVK इस समय 112 सीटों पर आगे चल रही है और यह बढ़त काफी देर से यूं ही बनी हुई है। इसके अलावा ADMK दूसरे नंबर पर रहते हुए अभी 58 सीटों पर आगे है। जबकि सत्ताधारी DMK का खेल बिगड़ा हुआ है और वह इस समय 47 सीटों पर आगे है। वहीं बीजेपी इस समय केवल 1 सीट पर आगे है, जबकि काँग्रेस 4 सीटें पर आगे हैं। ज्ञात रहे कि तमिलनाडु में बहुमत से सरकार बनाने लिए 118 सीटें चाहिए।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है....