BJP नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का मामला: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली, देखिये क्या हुआ?

BJP नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का मामला: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली, देखिये क्या हुआ?

Tajinder Pal Singh Bagga Case Updates

Tajinder Pal Singh Bagga Case Updates

Tajinder Pal Singh Bagga Case Updates : पंजाब पुलिस द्वारा बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किये जाने का मामला बेहद गरमा गया है| हालांकि, तजिंदर पाल सिंह बग्गा इस समय पंजाब पुलिस के कब्जे में नहीं हैं, वह आजाद हैं और दिल्ली स्थित अपने आवास पर हैं|

दरअसल, जब पंजाब पुलिस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया तो दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई की और इधर अपहरण की सूचना पर हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को पंजाब जाते हुए कुरुक्षेत्र में रोक लिया| जिसके बाद दिल्ली पुलिस कुरुक्षेत्र पहुंची और हरियाणा पुलिस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उसे सौंप दिया| यानि दिल्ली पुलिस तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस के कब्जे से छुड़ा दिल्ली वापिस ले आई|

बस फिर क्या था इसके बाद टकराव की स्थिति पैदा हो गई| पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट का रुख किया और इस पूरे मामले में याचिका दाखिल की| वहीं, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में बीते शुक्रवार को मामले पर जब सुनवाई की गई तो हाईकोर्ट ने तीनों पक्षों से इस बारे से जवाब मांगा| पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई आज शनिवार को सुनिक्षित की थी लेकिन अब यह सुनवाई टाल दी गई है|

10 मई को होगी सुनवाई....

दिल्ली पुलिस के वकील भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने बताया कि तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी मामले में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जो याचिका दायर की गई थी। उसपर अब मंगलवार 10 मई को सुनवाई की जाएगी| सत्यपाल जैन का कहना है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा के मामले में दिल्ली पुलिस के पास अपहरण की शिकायत दर्ज हुई| जिसके बाद दिल्ली पुलिस को द्वारका कोर्ट से सर्च वारंट मिला| इसके बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरियाणा पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया| जिसके बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को अपने साथ दिल्ली ले आई| जो भी कानूनी कार्रवाई थी वो की गई| वहीं, सत्यपाल जैन ने कहा कि पंजाब की किसी भी पुलिस को हिरासत में नहीं लिया गया| पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बग्गा की गिरफ्तारी से पहले की जानकारी नहीं दी थी| पंजाब पुलिस ने अपने आप जाकर उन्हें हिरासत में लिया जो कि कानून के खिलाफ था।

तजिंदर बग्गा का मेडिकल करवाया गया...

इधर, दिल्ली पुलिस ने तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस से अपने कब्जे में लेने के बाद उनका मेडिकल करवाया| इसी के साथ तजिंदर बग्गा को गुरुग्राम में द्वारका कोर्ट के मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया| जहां से तजिंदर बग्गा को घर जाने की इजाजत मिल गई|

तजिंदर बग्गा ने पंजाब पुलिस पर लगाया आरोप....

तजिंदर बग्गा ने पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं| तजिंदर बग्गा का कहना है कि न उन्हें पगड़ी पहनने के मौका दिया गया और न चप्पल पहनने का| पंजाब पुलिस ने उन्हें क्रूरतपूर्वक जीप के अंदर डाला| तजिंदर बग्गा ने कहा उनके साथ ऐसा सलूक हुआ है जैसे वह कोई आतंकवादी हैं| बग्गा ने केजरीवाल पर भी हमला बोला| तजिंदर बग्गा ने कहा कि निश्चित रूप से ये संदेश देने की कोशिश है कि जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलेगा वो देश का सबसे बड़ा आतंकवादी है और उसे हम छोड़ेंगे नहीं|

शुक्रवार सुबह किया गिरफ्तार....

बतादें कि, बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने बीते शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया| बताया जाता है कि, पंजाब पुलिस के कई जवान शुक्रवार सुबह अचानक तजिंदर पाल सिंह बग्गा के आवास पर पहुंचे और उन्हें पकड़कर ले गए| इस दौरान तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता ने जब पंजाब पुलिस के जवानों से बातचीत की तो उनके साथ मारपीट जैसा व्यवहार किया गया| तजिंदर पाल सिंह बग्गा के बूढ़े पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है| प्रीतपाल सिंह बग्गा का कहना है कि उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनके चेहरे पर पंजाब पुलिस ने हमला किया|

पंजाब पुलिस का बयान....

इधर, बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस का भी बयान सामने आया है| पंजाब पुलिस का कहना है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानबाजी को लेकर मोहाली में FIR दर्ज हुई है| जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई| बताया जाता है कि, तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी की है| बतादें कि, तजिंदर पाल सिंह बग्गा अक्सर केजरीवाल पर हमला बोलते नजर आते हैं|