BJP नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर ये क्या: Punjab Police पर दो राज्यों की पुलिस का एक्शन! दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया, हरियाणा पुलिस ने गाड़ी रोक रखी

BJP नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर ये क्या: Punjab Police पर दो राज्यों की पुलिस का एक्शन! दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया, हरियाणा पुलिस ने गाड़ी रोक रखी

Tajinder Pal Singh Bagga Arrested Case

Tajinder Pal Singh Bagga Arrested Case

Tajinder Pal Singh Bagga Arrested Case : दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद एक ओर जहां सियासी माहौल बेहद ज्यादा गर्म हो गया है तो वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस का एक्शन भी नजर आ रहा है|

दरअसल, पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है तो वहीं जब पंजाब पुलिस तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब लेकर जा रही थी तो हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को कुरुक्षेत्र में रोक लिया| जानकारी मिल रही है कि, हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस की गाड़ी को अभी जाने नहीं दे रही है| दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों में बातचीत की जा रही है|

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का ट्वीट....

इधर, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस ने बग्गा के अपहरण के लिए पंजाब पुलिस के खिलाफ IPC की  धारा 452, 365, 342, 392, 295 / 34 के तहत मामला दर्ज किया है| तजिंदर पाल सिंह बग्गा वापस दिल्ली आएंगे और केजरीवाल को पछतावा होगा| एक अन्य ट्वीट में कपिल मिश्रा ने कहा- हरियाणा पुलिस तजिंदर बग्गा को वापस दिल्ली ला सकती है| हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी रोक रखी है और दिल्ली पुलिस हरियाणा पुलिस से कॉर्डिनेट कर रही है|

शुक्रवार सुबह किया गिरफ्तार....

बतादें कि, बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया| बताया जाता है कि, पंजाब पुलिस के कई जवान शुक्रवार सुबह अचानक तजिंदर पाल सिंह बग्गा के आवास पर पहुंचे और उन्हें पकड़कर ले गए| बताया यह भी जाता है कि इस दौरान तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता ने जब पंजाब पुलिस के जवानों से बातचीत की तो उनके साथ मारपीट जैसा व्यवहार किया गया| तजिंदर पाल सिंह बग्गा के बूढ़े पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है| प्रीतपाल सिंह बग्गा का कहना है कि उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनके चेहरे पर पंजाब पुलिस ने हमला किया|

पंजाब पुलिस का बयान....

इधर, बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस का भी बयान सामने आया है| पंजाब पुलिस का कहना है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानबाजी को लेकर मोहाली में FIR दर्ज हुई है| जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई|