बाराबंकी हाईवे पर हादसा: स्वामी सदानन्द सरस्वती की कार पलटी, कमांड हॉस्पिटल रेफर
Swami Sadanand Saraswati's Car Overturns
बाराबंकी। Swami Sadanand Saraswati's Car Overturns, हैदरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार कार के पलटने से खलबली मच गई। कार में स्वामी सदानन्द सरस्वती सवार थे। स्वामी सदानन्द सरस्वती कार से लखनऊ से वाराणसी जा रहे थे। कार पलटने के घायल स्वामी को लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल रेफर किया है।
बाराबंकी में लखनऊ- सुल्तानपुर हाईवे पर बीती रात हैदरगढ़ तहसील के सामने कट पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाराणसी के स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की कार डिवाइडर से टकरा गई।
डिवाइडर से टकराने के बाद कार की ट्रक से टक्कर हुई और कार हाइवे पर पलट गई। इस हादसे में स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज को गंभीर चोटें आई हैं। उनको पुलिस ने हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे रात में हुई। सदानंद सरस्वती महाराज लखनऊ से वाराणसी जा रहे थे। उनकी स्विफ्ट डिजायर कार तहसील के सामने कट पर पहुंचने पर अचानक कार के सामने बाइक सवार आ गया। उसको बचाने में हादसा हुआ।
सीएचसी हैदरगढ़ में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डा. प्रियांश ने बताया कि सरस्वती को लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां पर उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।