बंगाल में बड़ा सियासी फेरबदल: सुवेंदु अधिकारी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार जल्द, सोमवार को शपथ ले सकते हैं नए मंत्री

बंगाल में बड़ा सियासी फेरबदल: सुवेंदु अधिकारी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार जल्द, सोमवार को शपथ ले सकते हैं नए मंत्री

Suvendu Adhikari Government First Cabinet Expansion Imminent

Suvendu Adhikari Government's First Cabinet Expansion Imminent

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में जल्द हीसुवेंदु सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार सुवेंदु अधिकारी की सरकार में लगभग तीन दर्जन नए मंत्री शपथ लेंगे। 9 मई को पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनी थी और सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके बाद अब मंत्रीमंडल विस्तार होने जा रहा है।

नए मंत्रियों की लिस्ट में 35 नाम

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार यानि कि 1 जून को बंगाल में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। जिसमें 35 बीजेपी के विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। अभी सुवेंदु सरकार में 5 मंत्री हैं, जिन्होंने 9 मई को ही शपथ ली थी।