दिल्ली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: शादी के ढाई महीने बाद मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Suspicious death of newlywed in Delhi
दक्षिणी दिल्ली। Suspicious death of newlywed in Delhi, लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 28 वर्षीय नवविवाहिता आकृति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव पुष्प विहार स्थित उसके घर से करीब 10 किलोमीटर दूर एनडीएमसी फ्लैट्स पालिका कुंज में पड़ा मिला। मृतका का पर्स, मोबाइल और चप्पल बी-ब्लाक के तीसरी मंजिल की छत पर पड़े मिले।
आकृति की 24 अप्रैल को हुई थी शादी
शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि आकृति ने खुदकुशी की। जबकि मायका पक्ष ने पति व ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों के मुताबिक आकृति की शादी को महज दो माह 10 दिन ही हुए थे।
-1783303329429.jpg)
शादी के कुछ दिनों बाद ही पति व बाकी ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। स्वजन का दावा है कि जहां आकृति की लाश मिली है, वहां खून की एक भी बूंद नहीं मिली है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक मामले की जांच जारी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक आकृति की 24 अप्रैल को पुष्प विहार निवासी आरस्तु सिक्का नामक युवक से लव कम अरेंज मैरिज हुई थी। आकृति का मायका संगम विहार इलाके में है। परिवार में मां अनुश्रय सुतार और एक भाई अमेय सुतार है।
शादी के बाद आकृति साकेत के पुष्प विहार स्थित अपने ससुराल में शिफ्ट हो गई थी। वह आत्मनिर्भर थी और छतरपुर में एक निजी कंपनी में सेल्स टीम में नौकरी करती थी। वहीं आरस्तु बेरोजगार है, उसके पिता एनडीएमसी में सेक्शन आफिसर हैं। आकृति प्रतिदिन मेट्रो से छतरपुर जाती थी।
पति उसे साकेत मेट्रो स्टेशन छोड़ने और लेने जाता था। शनिवार शाम करीब छह बजे उसने दफ्तर से निकलने के बाद मां को फोन किया था। इसके बाद 6.40 बजे उसने मां को दोबारा फोन कर साकेत पहुंचने की बात की थी।
इसके बाद आकृति गायब हो गई। आरस्तु ने फोन कर आकृति के भाई को आकृति के न मिलने की बात बताई थी। इस बीच करीब नौ बजे लोधी कालोनी पुलिस ने परिवार को फोन कर आकृति की लाश मिलने की सूचना दी।
शनिवार को ही दफ्तर वालों को दी थी पार्टी, फिर आत्महत्या कैसे?
पुलिस के मुताबिक लगभग साढ़े 7 बजे के आसपास पुलिस को पालिका कुंज के एनडीएमसी के फ्लैट में जमीन पर आकृति मिली थीं। उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान आकृति की चप्पल, पर्स और मोबाइल शव मिलने वाली जगह तीसरी मंजिल की छत से मिला।
ऐसा लगता है कि उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई। वहीं स्वजन ने दावा किया कि यदि आकृति कूदती को उसके शरीर में कहीं से खून निकलता, पर ऐसा नहीं था। वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसने शनिवार को ही अपने दफ्तर वालों को शादी की पार्टी दी थी। शादी के बाद से उसने एक जुलाई से ही दफ्तर जाना शुरू किया था।