मरने से 15 मिनट पहले साले को फोन कर कहा - "जल्दी आओ, ये मुझे मार देंगे", फौजी ग्राउंड में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, 3-4 हमलावर फरार

मरने से 15 मिनट पहले साले को फोन कर कहा - "जल्दी आओ, ये मुझे मार देंगे", फौजी ग्राउंड में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, 3-4 हमलावर फरार

Youth stabbed to death at Fauji Ground

Youth stabbed to death at Fauji Ground

चंडीगढ़/ पंचकूला। Youth stabbed to death at Fauji Ground: मनीमाजरा के कलाग्राम के पीछे मौली जागरण स्थित फौजी ग्राउंड में रविवार रात तीन से चार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेश उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। 

राजेश कमांड हॉस्पिटल पंचकूला में माली के पद पर तैनात था और अपने परिवार के साथ रायपुर कलां गांव में रहता था।

Youth stabbed to death at Fauji Ground

मरने से पहले किया था फोन  

मृतक के साले अरुण निवासी मौली जागरण ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे राजेश का उसके पास फोन आया। राजेश ने घबराकर कहा कि "मुझे 4-5 लड़कों ने घेर लिया है, मुझे मार रहे हैं, जल्दी आ जा"। 

जैसे ही अरुण फौजी ग्राउंड पहुंचा तो उसने देखा कि राजेश जमीन पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। परिजन उसे तुरंत मनीमाजरा की सरकारी डिस्पेंसरी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Youth stabbed to death at Fauji Ground

पुलिस को मिली बियर की बोतलें और बाइक

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी और मौली जागरण के एसएचओ जसकरण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एरिया जीआरपी के अंतर्गत आने के कारण आगे की कार्रवाई जीआरपी थाना ने की। 

पंचकूला से सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ बियर की खाली बोतलें और एक मोटरसाइकिल बरामद कर कब्जे में ली है। 

Youth stabbed to death at Fauji Ground

पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।