हिमाचल की बेटी रुचि ठाकुर ने रचा इतिहास: माउंट एवरेस्ट फतह पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया सम्मान

हिमाचल की बेटी रुचि ठाकुर ने रचा इतिहास: माउंट एवरेस्ट फतह पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया सम्मान

1000255796

Himachal's daughter Ruchi Thakur creates history

शिमला। Himachal's daughter Ruchi Thakur creates history, करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से रविवार को शिमला स्थित सरकारी आवास ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। रुचि ने 21 मई, 2026 को माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की थी।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को दृढ़ संकल्प और साहस के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने रुचि को सम्मानित किया और उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए एक लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, जिससे प्रदेश का नाम रोशन हो रहा है और वे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस अवसर पर रुचि के माता-पिता भी उपस्थित रहे।