रुड़की में सनसनीखेज वारदात: शादी का झांसा देकर बनाई अश्लील वीडियो, लिव-इन से इनकार करने पर सोशल मीडिया पर की वीडियो वायरल
Shocking incident in Roorkee
रुड़की। Shocking incident in Roorkee, एक युवक ने महिला को झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाये इसके बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब महिला ने लिव इन में रहने से इंकार करते हुए शादी के लिए कहा तो उसने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी।
यहीं नहीं आरोपित ने वीडियो के साथ महिला का मोबाइल नंबर पोस्ट कर अश्लील मैसेज भी डाले। अब महिला पर अनजान फोन कॉल्स आ रहे है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पति से तलाक का केस चल रहा है
उप्र के बिजनौर निवासी एक महिला का अपने पति से तलाक का मामला चल रहा है। महिला रुड़की क्षेत्र में रहती है। जबकि बेटी बिजनौर में रहकर पढ़ाई कर रही है। महिला रुड़की में नौकरी कर रही है। महिला की मुलाकात कुछ समय पहले कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। धीरे धीरे दोनाूें में प्रेम संबंध बन गये।
युवक ने शादी का किया वादा
आरोप है कि युवक ने उसे शादी करने का वादा किया था। इसके बाद इनके बीच संबंध बन गये। आरोप है कि युवक ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब वह महिला पर लिव इन में रहने का दबाव बना रहा है। जिसका महिला ने विरोध किया। महिला का कहना था कि तलाक के बाद वह उससे शादी करेगी। यह बात युवक को नागवार गुजरी। उसने महिला का बनाया गया अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
वीडियो के साथ महिला का मोबाइल नंबर डाल दिया
वीडियो के साथ ही महिला का मोबाइल नंबर भी डाल दिया। इसके बाद से महिला के पास हर दिन सैकडों फोन कॉल्स आ रहे है। जिससे महिला परेशान हो गई। महिला को जब इसका पता चला तो वह दंग रह गई। महिला ने रविवार को सिविल लाइन कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।