श्रेया पर भड़कीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा, 'लड़कियों संग संबंध' वाले राज पर मचा बवाल

Lock Upp Season 2

Lock Upp Season 2

Lock Upp Season 2: फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप: सच या सजा' के दूसरे सीजन में हर दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है, क्योंकि कंटेस्टेंट कॉम्पिटिशन में आगे बढ़ने के लिए अपने चौंकाने वाले राज खोल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स में, गौरव खन्ना की एक्ट्रेस-पत्नी आकांक्षा चमोला शुरू से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं.

'लॉक अप: सच या सजा' के हर कंटेस्टेंट को अपने बारे में तीन सीक्रेट्स बताने होते हैं, जो शो में उनकी लाइफलाइन का काम करते हैं. अगर कोई दूसरा कंटेस्टेंट किसी का सीक्रेट बता देता है, तो उस कंटेस्टेंट को या तो उसे सबके सामने मानना ​​पड़ता है या फिर गेम से बाहर होने का रिस्क उठाना पड़ता है.

लॉक अप 2 के पहले एपिसोड से आकांक्षा ने लाइमलाइट अपने नाम की है. उन्होंने पहले दिन से ही ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर उनके फैंस के होश उड़ गए हैं. लॉक अप 2 के पहले दिन स्टेज पर आकांक्षा चमोला ने सबको तब चौंका दिया जब उन्होंने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने वाले हैं और लगभग एक साल से अलग रह रहे हैं. खैर, लगता है यह तो बस शुरुआत थी, क्योंकि उन्होंने लेटेस्ट एपिसोड में एक और चौंकाने वाला सच उजागर किया.

मंगलवार को श्रेया कालरा ने आकांक्षा की दूसरी लाइफलाइन का खुलासा कर दिया. उन्होंने आकांक्षा की एक और पर्सनल बात सबके सामने बता दी. श्रेया ने कहा, 'वह बाइसेक्शुअल हैं. यही उनका सीक्रेट है.'

बता दें, आकांक्षा पहले हफ्ते में उन 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल थीं जो सेफ नहीं थीं. उन सभी को स्टेज पर बुलाया गया, जहां गेस्ट कंगना रनौत और होस्ट फराह और रितेश ने उनसे उनके गेम के बारे में सवाल-जवाब किए. डेंजर जोन में मौजूद कंटेस्टेंट्स को एक सच बताकर सुरक्षित होने का मौका भी दिया गया.

उसी बातचीत के दौरान, रितेश ने आकांक्षा को बताया कि उनके पास अब सिर्फ एक लाइफलाइन बची है, क्योंकि श्रेया कालरा ने पहले ही उनकी बायसेक्शुअलिटी का खुलासा कर दिया था, जो उनके राजों में से एक था. हालांकि इस बात से उन्हें झटका लगा, लेकिन उन्होंने आखिरकार शादी से पहले बायसेक्शुअल होने और दूसरी लड़कियों के साथ रिश्ते होने की बात मान ली.

श्रेया कालरा के अपना राज खोलने पर आकांक्षा चमोला ने कहा, 'यह बात उन्होंने बैकस्टेज कही थी, न कि सीधे श्रेया से. श्रेया ने ऐसा इसलिए सोचा क्योंकि मैं सबके साथ बहुत मजाक-मस्ती करती हूं. मैंने कभी खुद से उसे नहीं बताया कि मैं बायसेक्शुअल हूं, लेकिन यह मेरे राजों में से एक है. शादी से पहले मैं बायसेक्शुअल थी. लड़कियों के साथ मेरे कुछ रिश्ते रहे हैं. बहुत ज्यादा इंटीमेट रिलेशन नहीं रहे हैं. फिर भी मैं कुछ महिलाओं के साथ रिश्ते में रही हूं. मुझे लड़कियां पसंद हैं. मैं एडमायर करती हूं. मैं अट्रैक्ट होती हूं उनकी तरफ. मुझे लगता है वो मेरा सेफ स्पेस है.'

आकांक्षा ने कहा, 'मेरे लिए, सभी महिलाएं खूबसूरत हैं.' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भले ही समाज इसे कोई नाम देता हो, लेकिन उनके हिसाब से यह सिर्फ प्योर लव है. जब रितेश और फराह ने अपनी सच्चाई को स्वीकार करने के लिए उनकी तारीफ की, तो एक्ट्रेस ने शो में शामिल होने पर अफसोस जाहिर किया.

कल रात से ही कुछ दर्शक यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या आकांक्षा के पति गौरव खन्ना को उनकी सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में पता था. हालांकि, अब तक गौरव या परिवार के किसी भी सदस्य ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.