Supreme Court on ED Director Sanjay Mishra Extension| ईडी डायरेक्टर का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा, सुप्रीम कोर्ट ने अवैध बताया
BREAKING
पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया

छोड़ दो पद, कार्यकाल नहीं बढ़ेगा; ED के डायरेक्टर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, मोदी सरकार को कहा- 15 दिन में नए डायरेक्टर की नियुक्ति करो, बढ़ेगी तकरार

Supreme Court on ED Director Sanjay Mishra Extension

Supreme Court on ED Director Sanjay Mishra Extension

ED Director Sanjay Mishra Extension: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा के कार्यकाल विस्तार पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने खुले शब्दों में यह साफ कर दिया है कि, ईडी के डायरेक्टर पद पर संजय मिश्रा का कार्यकाल अब और आगे नहीं बढ़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, तीसरी बार कार्यकाल बढ़ाना अवैध है। दरअसल, इससे पहले दो बार ईडी डायरेक्टर पद पर संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है।

15 दिन में ED में नए डायरेक्टर की नियुक्ति हो

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार को यह भी स्पष्ट किया है कि, 15 दिन में ED में नए डायरेक्टर की नियुक्ति की जाए। जबकि, वर्तमान ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा 31 जुलाई तक अपने पद पर बने रहेंगे। लेकिन इसके बाद संजय मिश्रा ईडी डायरेक्टर का पद छोड़ दें या केंद्र सरकार उनसे यह पद वापिस ले ले। बहराल, इस मामले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट और केंद्र की मोदी सरकार में तकरार बढ़ सकती है। केंद्र सरकार अपनी नियुक्ति प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के दखल को बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें- सुनील जाखड़ ने Punjab BJP अध्यक्ष का पदभार संभाला; जुनून में दिख रहे, बोले- पहले हम दिलों को जीतेंगे, सीटें बाद में, अकाली दल से गठबंधन पर बड़ा बयान