सन्नी एन्क्लेव पुलिस ने एक नशा तस्कर दबोचा
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

सन्नी एन्क्लेव पुलिस ने एक नशा तस्कर दबोचा

सन्नी एन्क्लेव पुलिस ने एक नशा तस्कर दबोचा

सन्नी एन्क्लेव पुलिस ने एक नशा तस्कर दबोचा

खरड़। सन्नी एनक्लेव चौकी ने एक व्यक्ति को पांच ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुग्गी निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। वह इलाके में ‌ही किराए पर रह रहा था। आरोपी पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने 200 फुट चौड़ी रोड पर एक फाइव स्टार होटल के पास नाका लगाया हुआ ‌था। इस दौरान मुल्लांपुर साइड से एक पैदल व्यक्ति आया। पुलिस को देखकर यह पीछे की तरफ मुड़ने लगा। पुुलिस ने इस दौरान इसे काबू कर लिया। इसके पास से पांच ग्राम हेरोइन मिली । पुलिस की तरफ से अब मामले की जांच की जा रही है।