मनाली में समर सीजन की रौनक, रोहतांग की बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाया पर्यटकों का उत्साह

मनाली में समर सीजन की रौनक, रोहतांग की बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाया पर्यटकों का उत्साह

1000226875

Summer season in Manali is in full swing, snowfall

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश की बूंदें तो रोहतांग में बर्फ के फाहे पर्यटकों का स्वागत कर रहे हैं। गर्मी से राहत पाने हर रोज कुल्लू मनाली 25 से 30 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटन नगरी मनाली सहित नग्गर, कुल्लू, मणिकर्ण, सेंज व बंजार घाटी में पर्यटकों ने भारी संख्या में दस्तक दी है।

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार हर रोज बाहरी राज्यों से मनाली तीन हजार पर्यटक वाहनों में 25 से 30 हजार पर्यटक पहुंच रहे है। पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने के कारण मनाली में जाम लगना स्वाभाविक है।

सुबह शाम को मनाली में जबकि दिन को रोहतांग में जाम की समस्या गहरा रही है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि घंटों ट्रैफिक जाम में सैलानी फंस रहे है लेकिन जगह जगह जाम लगने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

होटलों में करवा लें एडवांस बुकिंग

खासकर सप्ताहांत में कुल्लू मनाली आ रहे है तो होटलों में एडवांस में बुकिंग करवा लें। इन दिनों अधिकतर स्तरीय होटल एडवांस में पैक चल रहे हैं। इस कारण मौके में स्तरीय होटल में कमरे मिलना मुश्किल हो गया है। मनाली के होटलों में आम दिनों में ऑक्यूपेंसी 80 से 85 चल रही है जबकि सप्ताहांत में लगभग 95 प्रतिशत पहुंच रही है।

रोहतांग सहित बारालाचा व शिंकुला दर्रे में तीन से चार फीट बर्फ की मोटी चादर पर्यटकों का स्वागत कर रही है। रोहतांग मनाली से 50 किमी की दूरी पर है जबकि शिंकुला व बारालाचा दर्रे की दूरी 140 किमी है। रोहतांग निकट होने के कारण पर्यटक इसको ही प्राथमिकता दे रहे है लेकिन सीमित 1200 परमिंट पर्यटकों की राह रोक रहे है।

manali11

मनाली में बारिश में भींगते पर्यटक

परमिट न मिलने के कारण पर्यटक मजबूरन शिंकुला व बारालाचा दर्रे का भी रुख कर रहे है। पर्यटक रोहतांग में स्नो स्कूटर, स्नो स्लेज, स्नो ट्यूब, माउंटेन बाइक, घुड़सवारी व याक सवारी सहित अनेकों बर्फीली खेलों का आनंद ले रहे है।

ट्रैफिक सुचारु रखने में टैक्सी यूनियन भी पुलिस का सहयोग कर रही है। यूनियन के वाहन चालकों को ओवर टेक न करने व यातयात के नियमों का पालन करने को जागरूक किया जा रहा है। रोहतांग दर्रे में एक जगह सड़क खराब होने से भी जाम लग रहा है। पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देने के प्रयास किये जा रहे हैं।

- राज कमल राजा, अध्यक्ष, होटलियर एसोसिएशन

पर्यटन नगरी मनाली में समर सीजन की धूम मची हुई है। होटल कारोबारी पर्यटकों को बेहतर सेवाएं दे रहे है। पर्यटकों की डिमांड पर उन्हें कुल्लवी नाटी व डीजे की भी व्यवस्था की जा रही है। स्तरीय होटलों में ठहरने के इच्छुक पर्यटक एडवांस में बुकिंग करवा लें।

- रोशन ठाकुर अध्यक्ष होटलियर एसोसिएशन मनाली

समर सीजन में दो सौ जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालते है लेकिन इस बार पंचायत चुनावों के चलते मात्र 20 जवान ड्यूटी पर तैनात है। सभी मिल जुलकर देर रात तक ट्रैफिक सुचारु करने में जुट हुए है। घंटों कंही जाम नहीं लग है लेकिन बढ़ते वाहनों की संख्या के चलते रफ्तार जरूर धीमी हुई है। वाहन चालकों से आग्रह है कि ओवर टेकिंग न करें और यातायात के नियमों का प्लान करें।

- केडी शर्मा डीएसपी मनाली