Sukhbir Badal on CM Bhagwant Mann| CM भगवंत मान पर केस करेंगे सुखबीर बादल; SAD प्रमुख ने कहा- 10 दिनों के भीतर माफी मांगिए
BREAKING
पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में कमानीदार चाकू और चाकू रखने के मामले में दो आरोपियो को किया काबू बद्रीनाथ धाम के कपाट हुए बंद; मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया, गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु रहे मौजूद, आखिरी दर्शन को उमड़े PM मोदी बोले- हमें अपने भीतर राम को जगाना होगा; विकसित भारत के लिए यह जरूरी, अयोध्या राम मंदिर पर धर्म ध्वज फहराया CM भगवंत मान के 2 बड़े ऐलान; आनंदपुर साहिब में वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी बनेगी, श्रद्धालुओं के लिए फ्री मिनी बसें चलेंगी, ई-रिक्शा चलेंगे अद्भुत! अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वजारोहण; ये तस्वीरें बस देखते ही रह जाएंगे, दिव्य अनुभूति को बयां करना मुश्किल

CM भगवंत मान पर केस करेंगे सुखबीर बादल; SAD प्रमुख ने कहा- 10 दिनों के भीतर करिए ये काम, वरना फिर तैयार हो जाइए, आखिर मामला क्या है?

Sukhbir Badal on CM Bhagwant Mann Defamation Case News Update

Sukhbir Badal on CM Bhagwant Mann Defamation Case News Update

Sukhbir Badal on CM Bhagwant Mann: अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर करने की बात कही है। सुखबीर बादल ने एक वीडियो जारी किया है। बादल ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, 1 नवंबर को सीएम भगवंत मान ने उनकी पार्टी और परिवार के बारे में SYL को लेकर जो दुर्भावनापूर्ण झूठ बोला है। उसके लिए वह 10 दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें या फिर आपराधिक मानहानि केस झेलने के लिए तैयार रहें।

सुखबीर बादल का वीडियो


बता दें कि, पंजाब के लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में सीएम भगवंत मान ने ओपन महा-डिबेट आयोजित की थी। इस महा-डिबेट में पंजाब की पिछली सरकारों में रहे नेताओं को बहस के लिए बुलाया गया था। मगर विपक्ष का कोई भी नेता बहस के लिए नहीं पहुंचा, जिसके बाद सीएम ने अकेले ही पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी नेताओं को घेरा और अपनी सरकार की तरफ से जबाबदेही की।