पंचकूला में स्पा सेंटर्स 'सेक्स रैकेट' चला रहे; लड़कियों के जिस्म की सौदेबाजी हो रही, उम्र और फिगर के हिसाब से लगाई जाती कीमत
Panchkula Spa Centers Sex Racket Crime News Latest
Panchkula Spa Centers Sex Racket: देश के विभिन्न हिस्सों में स्पा सेंटरो की आड़ में गंदा और घिनौना धंधा किया जा रहा है. अक्सर स्पा सेंटरो पर देह व्यापार का पर्दाफाश होता है. वहीं अब खबर चंडीगढ़ से लगते हरियाणा के पंचकूला शहर से है. सूत्रों के मुताबिक, यहां एक महीने में करीब दो दर्जन से ज्यादा नए स्पा सेंटर खुल गए हैं और अधिकतर स्पा सेंटर्स 'सेक्स रैकेट' धड़ल्ले से चला रहे हैं. पंचकूला में यह पूरी गतिविधि तब और तेज हुई है, जब जीरकपुर में पुलिस ने ऐसे स्पा सेंटरों पर सख्ती दिखाई है. जिसके बाद स्पा संचालकों के लिए पंचकूला सेफ शहर बनता जा रहा है.
यह भी पढ़ें-
करीब हर सेक्टर की मार्केट स्पा सेंटर खुले
पंचकूला में अगर मोटे तौर पर देखा जाए तो करीब हर सेक्टर की मार्केट करीब 3 से 4 स्पा सेंटर खुलते जा रहे हैं. पंचकूला के सेक्टर 6 सेक्टर 20 में अधिकतर स्पा सेंटर बने हुए हैं. एमडीसी और सेक्टर 14 सेक्टर 8, सेक्टर 11 और सेक्टर 5 की मार्केट में कुछ स्पा सेंटर खोले गए हैं और उनमें से कई स्पा सेंटर्स देह व्यापार कर रहे हैं, जहां लड़कियों के जिस्म की सौदेबाजी हो रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस का इस ओर ध्यान ही नहीं है, इसलिए लोगों ने पुलिस से शिकायत करने के बजाय मीडिया को बताना जरूरी समझा. अब देखना ये होगा कि खबर लगने के बाद पुलिस कितना हरकत में आती है और इन स्पा सेंटरो पर क्या करवाई की जाती है?
यह भी पढ़ें-
उम्र और फिगर के हिसाब से लगाई जाती कीमत
सूत्रों के मुताबिक पता चलता है कि स्पा सेंटर्स पर आने वाले ग्राहकों के सामने लड़कियों की उम्र और फिगर के हिसाब से अलग-अलग कीमत लगाई जाती है. इसके बाद डिमांड पर उन्हें लड़कियां मुहैया कराई जाती हैं. लड़की को कमरे में पहुंचा दिया जाता है. देह व्यापार के लिए लड़कियों को नार्थ ईस्ट, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से लाया जाता है. बता दें कि हरियाणा में आयेदिन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो रहा है. रैकेट में संलिप्त कई लड़कियों और लड़कों को पकड़ा जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी यह गंदा धंधा खुलेआम और लगातार चल रहा है.
एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- कपिल नागपाल