जंतर-मंतर हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो नई एफआईआर दर्ज; कुल केसों की संख्या 12 पहुंची

जंतर-मंतर हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, दो नई एफआईआर दर्ज; कुल केसों की संख्या 12 पहुंची

1000268360

Police action intensifies in the Jantar Mantar violence case

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो और एफआईआर दर्ज की है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी, CJP) का प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर पाया था काबू

इसके बाद पुलिस की और से भी बल का प्रयोग किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर स्थिति को नियंत्रित किया।

जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर पुलिसकर्मियों पर दो बार अचानक जमकर पथराव किया गया, जिसमें दो एसीपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटा

बताया गया कि चारों पुलिसकर्मियों को भीड़ ने चारों ओर से घेरकर अचानक जमीन पर गिराकर बुरी तरीके से पिटाई शुरू कर दी थी, उसके बाद पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे।

वहीं, हालत को काबू में करने के लिए पुलिस और आरएएफ को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शनकारी पूरी तरीके से हिंसक होते जा रहे हैं।

तीन दिन से रोज दोपहर में हो रहा बवाल

पिछले तीन दिनों से देखा जा रहा है कि दोपहर 12 से 1 बजे के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ पहुंचती है और भीड़ में शामिल प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर बवाल कर निकल जाते हैं। पुलिस को शक है कि ये भीड़ सीलमपुर, दिल्ली छह, जाफदाबाद, निजामुद्दीन, जामिया और शहीनबाग आदि मुस्लिम बाहुल्य इलाके से आ रही है। ये लोग देर रात तक रुक-रुककर पुलिस को निशाना बनाते हैं।

अब तक 12 FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार, बार पथराव करने पर कनॉट प्लेस थाने में कल और आज कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब एफआईआर की संख्या 12 हो गई है। सारे केस को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किया जा सकता है।