युवा-छात्रों के प्रदर्शन के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान; पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर कड़ी सजा, राहुल बोले- आप खुद जिम्मेदार
PM Narendra Modi Announcement Paper Leak Cases Youth Student Protest
PM Modi Paper Leak Cases: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार सुबह एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे. क्योंकि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''हमारे युवाओं की भलाई और भविष्य से ज़्यादा ज़रूरी कुछ नहीं है. हमने पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों को जल्दी और कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाने का फ़ैसला किया है. संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस बारे में सभी ज़रूरी कदम उठाने का निर्देश दे दिया गया है. यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम है. जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा"
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
पीएम मोदी का यह बयान तब सामने आया है जब दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में युवा-छात्र पेपर लीक से परेशान होकर और धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए पिछले 34 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. युवा-छात्रों के दिल्ली प्रदर्शन का असर राजधानी से बाहर पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में भी देखा जा रहा है. वहीं एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिन से भूख हड़ताल पर हैं. वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. जबकि दूसरी तरफ छात्रों के समर्थन में विपक्ष का प्रदर्शन भी जारी है. राहुल गांधी ने हाल ही में पीएम आवास का घेराव किया था. जिसके बाद वह हिरासत में भी लिए गये.
राहुल बोले- आप खुद जिम्मेदार
इधर पीएम मोदी के ऐलान पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. राहुल ने पीएम मोदी से कहा, '' ''आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है. आपने न सिर्फ हमारे एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया. छात्रों की मांगें साफ़ हैं, 1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, 2. छात्रों से माफ़ी मांगे, 3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें.''
You are the one who has harmed the future of our youth the most.
You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system - and protected every person responsible for it.
The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी दी प्रतिक्रिया
इधर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट्स बनाने की प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "आपके राज में एजुकेशन सिस्टम खराब हो गया है. हमें आम बातों या शांति से की जाने वाली घोषणाओं की ज़रूरत नहीं है. अपने AC वाले घरों से बाहर निकलिए और उन नौजवानों और औरतों की आंखों में देखिए जिन्होंने आपकी तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर खून बहाया है.''