रुड़की कोर्ट में तीन तलाक पीड़िता को तमंचा दिखाने का आरोप, पति के रिश्तेदारों पर धमकी देने की शिकायत

रुड़की कोर्ट में तीन तलाक पीड़िता को तमंचा दिखाने का आरोप, पति के रिश्तेदारों पर धमकी देने की शिकायत

1000268808

Allegation of brandishing a pistol at a 'triple talaq' victim

रुड़की। Allegation of brandishing a pistol at a 'triple talaq' victim, रुड़की कोर्ट में तारीख पर आई एक तीन तलाक व हलाला पीड़िता को उसके पति के रिश्तेदारों द्वारा तमंचा दिखाकर आतंकित करने का मामला सामने आया है।

यह घटना बीते 20 जुलाई की है, जब महिला अदालती कार्यवाही के बाद कोर्ट परिसर के बाहर से जा रही थी।

आरोप है कि महिला को देखकर उसके पति और रिश्तेदारों ने न सिर्फ घूरना शुरू किया, बल्कि एक रिश्तेदार ने कपड़ों में छिपाकर रखा तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। गंगनहर कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर दे दी गई है।

ससुराल पक्ष पर पहले से दर्ज है मुकदमा

बुग्गावाला थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने गुरुवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी।

महिला ने बताया कि उसने पति दानिश, ससुर सईद, जेठ मोहम्मद अरशद, देवर परवेज व जावेद, सास गुलशाना, ननद सलमा तथा ननदोई फैजान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा पहले से दर्ज कराया हुआ है।

इस मामले में पुलिस ने कानूनी प्रावधानों (यूसीसी) के तहत जांच पूरी कर कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर दी है और यह मामला वर्तमान में विचाराधीन है।

कपड़ों से निकालकर दिखाया तमंचा

महिला के अनुसार, 20 जुलाई को वह अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रुड़की स्थित रामनगर कोर्ट में आई थी। अपने अधिवक्ता से मिलने के बाद जब वह लौटने के लिए कोर्ट परिसर के बाहर पहुंची, तो रास्ते में उसका पति दानिश, उसका बहनोई और कुछ अन्य लोग पहले से खड़े थे।

महिला का आरोप है कि इन सभी लोगों ने पहले उसे घेरकर घूरना शुरू किया। इसी बीच उसके पति के बहनोई ने अपनी शर्ट उठाकर पैंट के पास कपड़ों में छिपाकर रखा गया तमंचा उसे दिखाया। हथियार देखकर महिला और उसके परिजन दहशत में आ गए और वहां से निकले।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पीड़ित महिला ने अब गंगनहर कोतवाली पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप-निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर मिल गई है।

कोर्ट परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।