सुधा भारद्वाज को मिला मेयर का टिकट

सुधा भारद्वाज को मिला मेयर का टिकट

Sudha Bhardwaj Receives Mayoral Ticket

Sudha Bhardwaj Receives Mayoral Ticket

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा समेत दिग्गजों का भेजा गया था पैनल

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला। Sudha Bhardwaj Receives Mayoral Ticket: 
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज पंचकूला नगर निगम में मेयर पद का चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की चुनाव समिति ने सुधा भारद्वाज के नाम पर मुहर लगाई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान ने सुधा भारद्वाज को मेयर पद के लिए टिकट मिलने की पुष्टि की। 
पंचकूला से निकाय चुनाव के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से हाइकमान को भेजे गए पैनल में सुधा भारद्वाज, रविंदर रावल समेत अन्य दिग्गज नेताओं के नाम थे, जिनमें सुधा के मेयर पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं। कांग्रेस की चुनाव कमेटी की मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के सामने टिकट के लिए 12 आवेदन आए। हालांकि CLP लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी रविंद्र रावल के नाम पर अपनी मुहर लगाई। लेकिन आम सहमति नहीं बन पाने के कारण मामला अटक गया था। जिला कमेटी से जब चर्चा हुई तो पंजाबी समुदाय के वोटों की संख्या का जिक्र करते हुए रविंद्र रावल के नाम पर सहमति जताई गई, लेकिन सुधा भारद्वाज का विरोध भी नहीं किया गया।