आरेडिका में अंतर-मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Successful Organization of the Inter-Divisional Railway
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 06.04.2026
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में दिनांक 03.04.2026 से 05.04.2026 तक आयोजित अंतर-मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन आरेडिका के गोमती इंडोर स्टेडियम में महानिरीक्षक सह प्रधान सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द तथा सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, मुरादाबाद, फिरोजपुर, बडौदा हाउस, आरेडिका, आरसीएफ कपूरथला, लखनऊ, अम्बाला, जम्मू डिविजन, के आरपीएफ के जवानों तथा पदाधिकारी सहित कुल 36 जवानों ने प्रतिभाग किया।
इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न सिंगल, डबल, टीम इवेंट, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। टीम इवेंट में रेलवे सुरक्षा बल आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना की टीम विजेता रही, जबकि जम्मू डिवीजन की टीम उपविजेता रही। ओपेन सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अम्बाला डिवीजन के निरीक्षक राजेश कुमार विजेता रहे वहीं आरेडिका के आरक्षी मोहित दहिया उपविजेता बने। ओपेन डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में लखनऊ डिविजन के निरीक्षक मनीष राय एवं आरक्षी अतुल विजेता रहे वहीं आरेडिका के निरीक्षक अरविन्द कुमार एवं अम्बाला डिवीजन के निरीक्षक राजेश कुमार उपविजेता बने।
सभी प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा खिलाडियों को महानिरीक्षक सह प्रधान सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस 3 दिन चली प्रतियोगिता में आरेडिका के कर्मचारियों आरपीएफ के जावानों तथा उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।
महाप्रबंधक विवेक खरे ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की एवं सभी खिलाड़ियो को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
रेलवे सुरक्षा बल बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आरेडिका के सहायक सुरक्षा आयुक्त योगेश यादव, निरीक्षक अरविन्द कुमार, सहायक उपनिरीक्षक आलोक जैन, प्रधान आरक्षी छिन्द्रपाल, आरक्षी मोहित दहिया, परिविन्दर सिंह, भूपेन्द्र डवास आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
(अनिल कुमार श्रीवास्तव)
जनसंपर्क अधिकारी