Story behind this famous song from 'Mili' movie

जानिए 'मिली फिल्म के' इस दर्दभरे गीत के पीछे की कहानी के बारे में

Mili movie

Story behind this famous song from 'Mili' movie

चंडीगढ़ : 15 मई, 2023 : (कार्तिका सिंह/अर्थ प्रकाश):: क्यों हर बार दिल को छू जाता है ये गीत 

When S.D. Burman was rejected because of his faulty pronunciation!

भारतीय हिंदी सिनेमा ने अपने दर्शकों को तमाम ऐसे स्वर्णित गीत दिए, जो आज लाखों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।  रफ़ी साहब, लता मंगेशकर, SD बर्मन, RD बर्मन जैसी महान शख्सियतों ने अपनी आवाज़ तथा संगीत के ज़रिये भारतीय संगीत एवं सिनेमा को काफी  अमीर किया।  इन्ही में से एक नाम SD बर्मन साहब का भी है। संगीत के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें अपना शाही राजसी ठाट-बाठ तक छोड़ने पर मज़बूर कर दिया। उनके दिए संगीत एवं निर्देशन ने 'गाइड', 'ज्वेल थीफ़', 'मिली', 'अभिमान', 'प्यासा', 'कागज़ के फूल' तथा 'कला पानी' में भी अपना संगीत दिया। संगीत के प्रति उनकी साधना एवं दीवानेपन ने उन्हें संगीत को समग्ररता से समझने से और फिर उसे अपने अंदाज़ में पेश करने के हुनर से रूबरू करवाया।  किशोर कुमार से उनका बेहद प्यार था। उनके निर्देशन के तले किशोर दा ने बेहतरीन गाने दिए। उनके शिक्षण के साथ ही किशोर कुमार के रोज़ाना रियाज़ ने उन दोनों के रिश्ते को इतना क़रीब कर दिया, कि वह किशोर कुमार को अपना बेटा ही कहना लगे।  उनकी आवाज़ हमारे दिल-ओ-दिमाग़ में आज भी सुकून पहुंचा रही है।

S. D. Burman - Wikipedia  

 

उनकी सबसे बड़ी ख़ासियत ये थी कि, भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा से जुड़े होने के कारण उन्होंने भारतीय भूमि के तमाम लोक गीतों के अंदाज़ को अपने गीतों में जगह दी।  ये अलग अंदाज़ उनके गीतों को देश की आम जनता के दिलों में उतारता रहा।  

 

SD बर्मन साहेब के शब्दों ने इस गीत को अमर कर दिया 

पदमश्री से सुशोभित, संगीत सम्राट SD बर्मन अपने आख़िरी वक़्त में भी संगीत से जुड़े रहे। उनकी आखिरी रिहर्सल फिल्म मिली के गाने 'बड़ी सुनी सुनी है जिंदगी ये जिंदगी' की थी। एक दिन ऐसे ही रिहर्सल के दौरान उनकी तबियत ख़राब होने पर, वे घर चले गए।  जहाँ चक्कर आने के कारण वे ज़मीन पर जा गिरे।  इसके बाद उनके कोमा में चले जाने के बाद इस गाने की रिकॉडिंग का ज़िम्मा उनके सुपुत्र RD बर्मन यानि कि पंकज दा ने संभाला।  किशोर कुमार जी की आवाज़ में ये गीत दर्शकों के दिलों में समां गया।  आज भी इस गीत के बोल, SD बर्मन साहब के दर्द को बयां करते हुए हमारे दिल के दर्द से हमें रूबरू करवाते हैं।  किशोर कुमार जी की आवाज़ ने गीत को चार चाँद लगा दिए।   

S D Burman never forgot he was a prince' - Rediff.com movies

गीत के बोल है :: 

बड़ी सुनी सुनी है जिंदगी ये जिंदगी
बड़ी सुनी सुनी है जिंदगी ये जिंदगी
में खूद से हू यहा अजनबी अजनबी
बड़ी सुनी सुनी है
कभी एक पल भी कही ये उदासी
दिल मेरा भूले
तभी मुस्कुराकर दबे पाँव आ कर
दुख मूज़े छुले
न कर मूज़ से गम मेरे दिल्लगी ये दिल्लगी
बड़ी सुनी सुनी है
कभी मैं न सोया कही मूज़ से खोया
सुख मेरा ऐसे
पता नाम लिखकर कही यूही रखकर
भूले कोई जैसे
अजब दुख भरी हैं ये बेबसी ये बेबसी
बड़ी सुनी सुनी है

Mili (1975) Full Hindi Movie | Amitabh Bachchan, Ashok Kumar, Jaya Bachchan,  Asrani, Aruna Irani - YouTube

इसके साथ ही यूट्यूब लिंक : यहाँ क्लिक करें 

बड़ी सुनी सुनी है जिंदगी ये जिंदगी