लखनऊ में 8 मार्च को प्रदेश स्तरीय बाल उत्सव, बेटियों के लिए होगा बड़ा मंच

लखनऊ में 8 मार्च को प्रदेश स्तरीय बाल उत्सव, बेटियों के लिए होगा बड़ा मंच

State level childrens festival to be held in Lucknow on March

State level children's festival to be held in Lucknow on March

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहा प्रदेश स्तरीय बाल उत्सव प्रदेश की बेटियों के लिए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का बड़ा मंच बनेगा।

समग्र शिक्षा के अंतर्गत सभी जिलों से चयनित प्रतिभागी सात मार्च को लखनऊ पहुंचेंगी और अगले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगी।

यह महोत्सव ‘सशक्त बालिका-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने की तैयारी है कि उचित अवसर और मंच मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि राज्य स्तरीय बाल उत्सव बालिकाओं को पहचान दिलाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हर बालिका को शिक्षा के साथ अवसर और सम्मान दिलाना है, ताकि वे भविष्य की नेतृत्वकर्ता बन सकें।

आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं और बौद्धिक व नवाचार आधारित गतिविधियां कराई जाएंगी। चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय मंच पर सम्मानित भी किया जाएगा। यह मंच बालिकाओं के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना को मजबूत करेगा, साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की झलक भी प्रस्तुत करेगा।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि यह आयोजन बालिका प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें व्यापक पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। प्रदेश भर से आई प्रतिभाओं को यहां सीखने, प्रतिस्पर्धा करने और सम्मान पाने का समग्र अवसर मिलेगा।