श्रीलंका के PM महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा: बिगड़े आर्थिक हालातों से देश में हाहाकार, जनता में भारी गुस्सा

श्रीलंका के PM महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा: बिगड़े आर्थिक हालातों से देश में हाहाकार, जनता में भारी गुस्सा

Sri Lanka PM Mahinda Rajapaksa Resignation

Sri Lanka PM Mahinda Rajapaksa Resignation

Sri Lanka PM Resigns : इस समय दुनिया के कुछ देशों के हालात बेहद ज्यादा बिगड़ रखे हैं| दरअसल, एक तरफ जहां रूस से युद्ध के चलते यूक्रेन बेहद खराब हालातों का सामना कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका में भयंकर आर्थिक संकट (Sri Lanka Economic Crisis) पैदा हो गया है| श्रीलंका आर्थिक तौर पर बेहद ही विकट हालातों से जूझ रहा है| वहीं, देश की इस स्थिति को देखते हुए यहां के लोगों में यहां की सरकार के प्रति भारी गुस्सा उमड़ा हुआ है|

आलम यह है कि, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया है| श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अब से कुछ देर पहले ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर लिखा-  ''मैंने तत्काल प्रभाव से प्रधानमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है"| बतादें कि, इससे पहले पाकिस्तान में इमरान खान की पीएम पद से छुट्टी हो चुकी है| वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए|

Sri Lanka PM Mahinda Rajapaksa Resignation
Sri Lanka PM Mahinda Rajapaksa Resignation