हैदराबाद में सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Major Road Accident In Hyderabad
नई दिल्ली। Major Road Accident In Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। शमशाबाद आउटर रिंग रोड के पास एग्जिट-16 के करीब तेज रफ्तार कार ने एक खड़ी लॉरी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार के उड़े परखच्चे
पुलिस के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि बचाव कार्य में काफी समय लगा।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस की जांच जारी
कार का रजिस्ट्रेशन नंबर TS23F2298 बताया गया है। पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है। शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह मानी जा रही है।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी मिलते ही मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।