President Akhilesh Yadav's Blame: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप, देश को बर्बाद कर रही भाजपा, विपक्षी एकता पर दिया जोर
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

President Akhilesh Yadav's Blame: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप, देश को बर्बाद कर रही भाजपा, विपक्षी एकता पर दिया जोर

President Akhilesh Yadav's Blame

President Akhilesh Yadav's Blame: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप, देश को बर्बाद कर रही भाजपा, विपक्

President Akhilesh Yadav's Blame: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार(BJP Government) ने देश व प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। विकास के नाम पर एक भी कार्य नहीं हुआ है। यही वजह हैकि भाजपा(BJP) को सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी(SP) जनता के बीच जा रही है और जनता को हकीकत बता रही है। कौन-कौन दल भाजपा से मिले हुए हैं और कौन भाजपा से लड़ रहे हैं, इसे जनता जानती है। उन्होेंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता के प्रयास चल रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और पश्चिम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(CM Mamta Banarji) लगातार प्रयास कर रही है। बिहार में भी समीकरण बदला है और वहां के नेता भी प्रयास में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने नोटबंदी के समय कहा था कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी खत्म होगी, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया। भाजपा अंग्रेजों की तरह डिवाइड एंड रूल की रणनीति पर काम करती है। भाजपा के इशारे पर वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटे गए।  खासकर यादव और मुस्लिम मतदाताओं के वोट सूची से हटा दिए गए। चुनाव आयोग  की जिम्मेदारी है कि जो वोट बन गया है वह अंतिम सूची से न हटाए जाएं। लेकिन आयोग ने अपना काम नहीं किया।