Sonipat KMP Pickup Truck Accident| हरियाणा में KMP एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा; सोनीपत में ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, कई मजदूरों की मौत

हरियाणा में KMP एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा; सोनीपत के पास ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, धान काटने आ रहे कई मजदूरों की मौत

Sonipat KMP Pickup Truck Accident UP Laborers Death Update

Sonipat KMP Pickup Truck Accident UP Laborers Death Update

Sonipat KMP Pickup Truck Accident: हरियाणा में सोनीपत के नजदीक कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां मजदूरों को ले जा रहे एक पिकअप को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप क्षतिग्रस्त होकर पलट गया और उसमें सवार मजदूर उछलकर सड़क पर आ गिरे। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, ये मजदूर रोहतक PGI रेफर किए गए हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत पांच मजदूरों के शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घायलों का भी हाल-चाल जाना है और हादसे की जांच कर रही है।

हादसे के बाद मजदूरों का सामान पड़ा हुआ

Sonipat KMP Pickup Truck Accident
Sonipat KMP Pickup Truck Accident

 

धान काटने आ रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक, ये सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर पिकअप में सवार होकर झज्जर में धान काटने आ रहे थे। लेकिन इस बीच सोनीपत के खरखौदा के पास मजदूरों के पिकअप को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मजदूरों को बचने का मौका नहीं मिल पाया और पांच मजदूरों ने अपनी जान गवां दी।

इसके अलावा कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों और उनके साथ बचे अन्य मजदूरों में चीख-पुकार मची हुई थी। आसपास मौजूद लोगों ने मजदूरों की मदद करते हुए सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया साथ ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।