शॉकिंग! हरियाणा में पिता ने 23 साल की बेटी की हत्या की; तेजधार हथियार से गला रेत मार डाला, खून से लथपथ हालत में मिला शव
Sonipat Gohana Father Killed Daughter Crime Latest
Father Killed Daughter: कैसा वक्त आ गया है की एक बाप ही अपनी बेटी की जान ले रहा है। हरियाणा के सोनीपत से जो घटना सामने आई है। वो हैरान करने वाली है। यहां गोहाना में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ वो हैवानियत दिखाई की हर किसी की रूह कांप गई। पिता ने तेजधार हथियार से बेटी का गला रेत उसे मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं आरोपी पिता ने बेटी को कई बार चाकू से गोदा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया है। साथ ही आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक बेटी 23 साल की बताई जा रही है जो एक नर्सिंग स्टूडेंट थी।
घरेलू कलह के चलते की हत्या
जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना गोहाना के देवीनगर कालोनी इलाके की है। घरेलू पारिवारिक कलह के चलते आरोपी पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा। बताया यह जा रहा है कि पिता को शक था की बेटी का कहीं प्रेम प्रसंग चल रहा है, जो उसे नामंज़ूर था। इसी के चलते दोनों में अक्सर विवाद रहता था। जहां यही विवाद एक दिन हत्या में बदल गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने अभी प्रेम प्रसंग के बारे में कोई बात नहीं कही है। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही अधिक स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।
पूरे इलाके में सनसनी
फिलहाल इस पूरी घटना से इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है और लोगों में दहशत है। पिता द्वारा ही बेटी की हत्या किए जाने से लोग स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करते हुए मृतक बेटी के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच और बनती कार्रवाई की जा रही है। वहीं यह घटना यह सोचने पर मजबूर करती है की क्या अब बेटियां अपने बाप के साथ भी सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि ये ऐसा एक मामला नहीं है, बल्कि ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और आते जा रहे हैं। ये किस तरह की मानसिकता जन्म ले रही है, समझ नहीं आ रहा है।