Sonali Phogat Death Story: गोवा पुलिस के चौकाने वाले खुलासे, PA और उसके साथी ने जबरन पिलाया ऐसा लिक्विड

सोनाली फोगाट पर गोवा पुलिस के चौकाने वाले खुलासे: PA और उसके साथी ने जबरन पिलाया ऐसा लिक्विड, फिर होश खोने के बाद ले गए बाथरूम और वहां 2 घंटे रहे

Sonali Phogat Death Story

Sonali Phogat Death Story

Sonali Phogat Death Story : बीजेपी नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की मौत के बाद आज उनका अंतिम संस्कार उनके निवास क्षेत्र हिसार में कर दिया गया| सोनाली की इकलौती बेटी ने रोते-बिलखते उनकी चिता को आग दी| इधर, सोनाली फोगाट भले ही पंचतत्व में विलीन होकर हमेशा-हमेशा के लिए विलुप्त हो गईं हों लेकिन वह अपने पीछे अपनी मौत की कहानी को जिन्दा ही छोड़ गई हैं| दरअसल, सोनाली फोगाट की मौत को लेकर आयेदिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं| अब गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है|

सोनाली फोगाट की आखिरी तस्वीर, अंतिम संस्कार के लिए जाते हुए

Sonali Phogat Death Story
Sonali Phogat Death Story

PA और उसके साथी ने जबरन पिलाया ऐसा लिक्विड

दरअसल, गोवा पुलिस आज जानकारी दी है कि गोवा में एक क्लब में पार्टी के अंदर सोनाली को उसके पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर द्वारा जबरन एक ऐसा लिक्विड दिया गया| जिसमें उन्होंने कुछ बेहद ज्यादा नशीला पदार्थ मिला रखा था| जहां इस लिक्विड को पीने के बाद सोनाली फोगाट की हालत बिगड़ने लगी| और एक समय में वह अपना होश खो बैठीं| गोवा पुलिस ने बताया कि सोनाली के होश खोने के बाद सुधीर सांगवान और सुखविंदर उसे बाथरूम की तरफ ले गए| जहां ये दोनों सोनाली को लेकर दो घंटे बाथरूम में ही रहे| पुलिस के अनुसार, बाथरूम में इतनी देर ये क्या करते रहे इसकी जानकारी अभी इन्होंने नहीं दी है|

यह पढ़ें - सोनाली फोगाट ने मौत से पहले बनाया यह आखिरी वीडियो, देखें

बतादें कि, सोनाली की मौत के आरोप में IPC की धारा 302 और 34 के तहत उसके पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गोवा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है| पुलिस की पूछताक्ष में ही दोनों आरोपियों ने यह सब कुछ कबूला है| गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत को लेकर अलग-अलग जगहों से कई CCTV वीडियोज और अनेक सबूत जुटाए हैं|

23 अगस्त को आई थी मौत की खबर

बतादें कि, सोनाली फोगाट की मौत की खबर 23 अगस्त को सुबह सामने आई थी| सोनाली की अचानक मौत ने सबको चौंका दिया था| उस समय खबर मिली थी कि सोनाली की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है|

सोशल मीडिया की काफी शौकीन थीं सोनाली फोगाट

बतादें कि, सोनाली फोगाट सोशल मीडिया की काफी शौकीन थीं| सोनाली सोशल मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव रहती थीं| एक यह भी कारण था कि जिसके चलते उनकी चर्चा खत्म नहीं होती थी| सोनाली अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहीं| उनके सोशल मीडिया पर तरह-तरह वीडियोज और फोटोज अक्सर सामने आते थे|

सोनाली फोगाट ने टिक-टॉक पर मचाई धूम

सोनाली फोगाट टिक-टॉक स्टार रह चुकी हैं। उन्होंने टिक-टॉक पर अपने जलवे से काफी धूम मचा दी थी| टिक-टॉक से वह काफी चर्चा में आ गईं थीं| वैसे भी सोनाली फोगाट एक जानी-पहचानी एक्ट्रेस थीं| सोनाली के कई सुर्ख़ियों वाले वीडियो भी वायरल हुए हैं| सोनाली कि एक वीडियो आपको ध्यान हो जिसमें वह एक अधिकारी को चप्पल से मारती हुई नजर आ रही थीं।

सोनाली एक एक्ट्रेस भी रहीं, बिग बॉस 14 का हिस्सा भी बनी

बताया जाता है कि, सोनाली फोगाट ने 2006 में अपने करियर की शुरुआत हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग से की। इसके बाद सोनाली का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नाता जुड़ गया| सोनाली ने टीवी की दुनिया में एक्टिंग की|

इसके आलावा वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा (Sonali Phogat in Bigg Boss 14) बनी थीं| इस शो में उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी| जिसकी वजह से वह शो में खूब चर्चा में रही थीं| हालांकि वह ज्यादा समय तक शो में टिक नहीं पाई थीं| लेकिन इस शो ने उन्हें अलग पहचान दिलाई थी|

सोनाली फोगाट ने राजनीति में भी आजमाई किस्मत

बतादें कि, सोनाली फोगाट हरियाणा बीजेपी में शामिल थीं| सोनाली ने हरियाणा का पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ा था| सोनाली फोगाट हरियाणा की आदमपुर सीट से तब कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ उतरी थीं| हालांकि, वह हार गईं थीं|

सिंगल मदर थीं सोनाली फोगाट

साल 2016 में सोनाली फोगाट के पति संजय की मौत हो गई थी| सोनाली फोगाट और संजय की एक बेटी है| जिसका सोनाली फोगाट अकेले ही पालन-पोषण कर रहीं थीं| लकिन अब वह भी चली गईं|