Somvar ke Upay: सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर कर लेना चाहिए, पर इन कामों को भूलकर भी न करें, आएंगी तन, मन और धन की खुशियां

Somvar ke Upay: सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर कर लेना चाहिए, पर इन कामों को भूलकर भी न करें, आएंगी तन, मन और धन की खुशियां

Somvar ke Upay

Somvar ke Upay

Somvar ke Upay :  सोमवार का संबंध चंद्रदेव से है और इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की भी विशेष मान्यता है। अगर किसी पर चंद्र दोष होता है यानि चंद्रदेव अगर आपके विपरीत अवस्था में हैं तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करके चंद्रदेव को अपने पक्ष में लाया जा सकता है।

मन और माता का प्रतीक हैं चंद्रदेव...

बतादें कि, जब आपकी राशि में चंद्रदेव खराब स्थिति में होते हैं तो वह आपके मन को बेहद ज्यादा चलायमान कर देते हैं। आपका मन आपके काबू में नहीं रहता है। इधर-उधर भटकता रहता है। आपकी शांति भंग हो जाती है। आपका स्वभाव ज्यादा उग्र होने लगता है और इससे आपकी सेहत पर गहरा असर होता है। आप डिप्रेशन में भी जा सकते है। इसके अलावा चंद्रदेव आपकी समृद्धि और उन्नति में भी अवरोध पैदा कर देते हैं। वहीं, चंद्रदेव अगर आपकी राशि में खराब हों तो इससे आपकी माता की सेहत पर भी काफी असर पड़ता है।

सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर कर लेना चाहिए...

हमने आपको पहले ही बताया है कि, चंद्रदेव के स्वामी भगवान भोलेनाथ हैं। इसलिए जो भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है, खासकर सोमवार के दिन। चंद्रदेव उसपर से अपना प्रकोप शांत कर लेते है। कहा गया है कि, सोमवार के दिन (सब दिन भी) शिवलिंग पर दूध, दही, शक्कर, मिश्री सहित सफेद चीज चढ़ानी चाहिए। इससे चंद्रदेव को तो खुशी मिलेगी ही मिलेगी साथ ही शिव जी आप पर बहुत ज्यादा प्रसन्न होंगे और जिस पर शिव जी प्रसन्न हो जाएँ, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। फिलहाल, इस प्रकार के उपायों को करने से आप देखेंगे कि आप मन की शांति भी पा लेंगे, तन से भी निरोग हो जायेंगे और आपके जीवन में धन का भी आगमन होने लगेगा।

और भी हैं ये उपाय...

  • सोमवार के दिन व्रत भी रखें।
  • सिर पर भस्म का तिलक लगाएं।
  • कुल देवता की पूजा करें।
  • रात को चन्द्रमा को दूध का अर्घ दें ।
  • सोमवार को निवेश करना अच्छा माना गया है।
  • यदि आप सोना, चांदी या शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोमवार को चुनें
  • इस दिन गृह निर्माण का शुभारंभ कर सकते हैं।
  • शपथ ग्रहण, राज्याभिषेक या नौकरी ज्वॉइन करने के लिए शुभ दिन।
  • कृषि कार्य या लेखन कार्य का शुभारंभ करना उचित है।
  • सोमवार के दिन किसी साधना की शुरुआत करना चाहिए।
  • सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से भी हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं।
  • सोमवार को सफेद वस्तु जैसे दूध, दही, कोई सफेद कपड़ा, चीनी आदि का दान करने से भी लाभ मिलेगा।
  • सोमवार को मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाने से भी धन, यश, वैभव और कीर्ति में वृद्धि होती है।

पर इन कामों को भूलकर भी न करें ...

  • इस दिन माता से किसी भी प्रकार का विवाद न करें।
  • तला-मसालेदार भोजन न करें।
  • ज्यादा चटक-भटक कपड़े न पहने।
  • इस दिन शक्कर का त्याग कर दें।
  • शाम को कोई भी सफेद चीज का सेवन छोड़ दें।