राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली जा रही स्लीपर बस खाई में गिरी, 13 यात्री घायल

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली जा रही स्लीपर बस खाई में गिरी, 13 यात्री घायल

Sleeper Bus Bound for Delhi Plunges into Gorge

Sleeper Bus Bound for Delhi Plunges into Gorge

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. भोपाल से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस नेशनल हाईवे-52 पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया.

बचाव कार्य और घायलों की स्थिति

घटना सुबह करीब 6 बजे मोड़क थाना क्षेत्र के सहरावदा के पास हुई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया. बस में फंसे यात्रियों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. हादसे में कुल 13 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से दो यात्रियों की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस की जांच जारी

हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर सुचारू करवाया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है. प्रारंभिक पड़ताल में बस का अनियंत्रित होना ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.