उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत, राजस्व परिषद अध्यक्ष की नियुक्ति पर टिकी निगाहें
Signs of a Major Administrative Reshuffle in Uttar Pradesh
लखनऊ: Signs of a Major Administrative Reshuffle in Uttar Pradesh, प्रदेश की नौकरशाही में जल्द ही कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शनिवार व रविवार को छुट्टी होने की वजह से शुक्रवार को उनका आखिरी कार्यदिवस था।
प्रदेश सरकार जल्द ही 1990 या 1991 बैच के आईएएस अधिकारियों में किसी को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बना सकती है। इस नियुक्ति के साथ ही शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के कई अधिकारियों की भूमिका में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार कल हो रहे हैं सेवानिवृत्त
राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी की तैनाती होती है। इस सूची में सबसे ऊपर नाम 1990 बैच की अर्चना अग्रवाल का है। वह मौजूदा समय परिवहन विभाग की अपर मुख्य सचिव व परिवहन निगम की चेयरमैन हैं। वह इसी वर्ष सितंबर में सेवानिवृत्त होंगी। ऐसे में उन्हें कुछ महीने के लिए राजस्व परिषद का अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
अर्चना अग्रवाल या बाबू लाल मीणा को बनाया जा सकता है अध्यक्ष
दूसरा नाम 1991 बैच के आईएएस अधिकारी बाबू लाल मीणा का है। वह मौजूदा समय अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण हैं। मीणा अप्रैल 2028 में सेवानिवृत्त होंगे। उन्हें करीब दो वर्ष का कार्यकाल मिल सकता है।