Sidhu lashed out at Bhagwant Mann, see how he targeted

भगवंत मान पर बरसे सिद्धू, देखें कैसे साधा निशाना

Sidhu-Man

Sidhu lashed out at Bhagwant Mann, see how he targeted

चंडीगढ़। बुधवार को पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू रोपड़ पहुंचकर सीएम भगवंत मान पर जमकर बरसे। सिद्धू ने पूछा कि मान सरकार ने जो भी अनाउंसमेंट की, उसका नोटिफिकेशन हुआ? सिद्धू ने सीएम भगवंत मान से पूछा कि क्या उनका नाम ‘ऐलानवंत’ है। 24 घंटे में बरगाड़ी का इंसाफ क्यों नहीं मिला? हरी स्याही वाला पेन कहां है? सीएम मान ने कल ही सिद्धू पर करारे तंज कसे थे कि पहले वह अपने गु्रप को कांग्रेस से मंजूरशुदा तो करवाएं, उसके बाद विरोध कर लें।

नवजोत सिद्धू ने कहा कि मुझे नहीं पता कि किस हालत में भगवंत मान दिल्ली में अंगूठा लगाकर आ गए। पंजाब एक पूरा राज्य है, इसे एक केंद्रशासित प्रदेश का गुलाम बना दिया है। आज दिल्ली मॉडल की बात करते हैं। भगवंत मान 8 साल एमपी रहे, क्यों वहां मोहल्ला क्लीनिक क्यों नहीं बनाए। भगवंत मान अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। हम सवाल पूछ रहे हैं, जवाब देना होगा। हमने गलती की तो लोगों ने सजा दे दी।

नवजोत सिद्धू ने कल भी पंजाब और दिल्ली सरकार के नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट पर निशाना साधा था। इसके बाद भगवंत मान ने सिद्धू पर तंज कसा कि पहले वह अपने ग्रुप को कांग्रेस से मान्यता तो दिलवा दें। राजपुरा थर्मल प्लांट में धरना देने पर राजा वडि़ंग ने कहा कि वह कांग्रेस का धरना नहीं था। सिद्धू अपने आदमियों के साथ धरना दे रहे थे। मान ने कहा था कि सिद्धू बिजली समझौते रद्द करने की बात करते हैं। जब उन्हें बिजली मंत्री बनाया तो वह भाग गए। मंत्री बनकर उन्होंने यह कार्रवाई क्यों नहीं की?