सपनों की दुकान जलकर हुई राख, लाखों का नुकसान: बेबस मालिक बोले - जिंदगी भर की कमाई चली गई
BREAKING
BIG UPDATE: दिल्ली-NCR में भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, हवाओं की रफ्तार 100 किमी/घंटा तक पहुंचने की आशंका उत्तर प्रदेश में Yogi Adityanath ने आर्थिक अपराध और निवेश ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिए यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लिया नीति आयोग बैठक के बाद पीएम मोदी से मिले कई राज्यों के मुख्यमंत्री; जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई बात एसआईटी को दिए अपने बयान में, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पुष्टि की कि सुखबीर बादल ने बहबल कलां फायरिंग की घटना की ज़िम्मेदारी ली थी: बलतेज पन्नू

सपनों की दुकान जलकर हुई राख, लाखों का नुकसान: बेबस मालिक बोले - जिंदगी भर की कमाई चली गई

Shop of Dreams Reduced to Ashes

Shop of Dreams Reduced to Ashes

रोहतक, 11 जून। "साहब, 30 साल से एक एक पैसा जोड़कर ये दुकान बनाई थी। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च, सब इसी से चलता था। अब राख के सिवा कुछ नहीं बचा।" मॉडल टाउन D-Park के बंधु जनरल स्टोर के मालिक देश बंधु जैन की आंखें भर आईं। 

वहीं से हर गुजरने वाले का भी सीना इस घटना को देखकर भर आता है। इस दर्दनाक हादसे में कुल 9 दुकानें जलकर राख हो गईं और घटना में 3 जिंदगियां भी खत्म हो गईं। सभी दुकानदारों की लाखों रुपये की बिल्डिंग और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदारों ने 'अर्थ प्रकाश' से अपनी दुख भरी दास्तां सुनाते हुए बताया कि वे अब बेघर हो गए हैं और ये दुकानें ही उनकी रोजी रोटी का सहारा थीं। 

इसी तरह एक दुखी दुकानदार देश बंधु जैन ने व्याकुल होकर 'अर्थ प्रकाश' को बताया कि 9 जून  को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने उनका सब कुछ छीन लिया। बिल्डिंग समेत दुकान  में रखा बिक्री का सामान, फर्नीचर, बिजली का सारा सिस्टम - पूरी दुकान जलकर राख हो गई। एक एक पैसा जोड़कर लाखों रुपये लगाकर दुकान बनाई थी, फिर दुकान में लाखों रुपये का सामान भरा था। अब कुछ नहीं बचा। इसी प्रकार एक अन्य दुकानदार ने भी अपनी आपबीती सुनाई। दुकान के नाम पर अब सिर्फ काली दीवारें और जला हुआ मलबा बचा है।

सिविल लाइंस थाने पहुंचे देश बंधु ने कांपते हाथों से GD दर्ज कराई। दुकानदारों ने कहा, "सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि कोई मदद कर दे। अब दोबारा खड़े होने की हिम्मत नहीं है।"

पुलिस जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है। मोहल्ले के लोग भी दुकानदारों के दर्द में शरीक हैं। पड़ोसी रामेश्वर ने कहा, "बहुत मेहनती आदमी हैं। पूरी गली का सहारा थी ये दुकान।"

प्रशासन से गुहार: पीड़ितों ने रोजनामचा में रपट दर्ज कराकर सरकारी योजनाओं के तहत मुआवजे की मांग की है। 

एक चिंगारी ने छीन लिया 30 साल का सपना*  

रोहतक। D-Park में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में बंधु जनरल स्टोर के मालिक देश बंधु जैन बोले - "जिंदगी भर की कमाई चली गई। 30 साल से चला रहे थे ये दुकान। इसी से घर और परिवार का खर्च चलता था। अब बच्चों को कैसे पालूंगा?"  पीड़ितों ने सरकार से मुआवजे की लगाई गुहार।