सलमान खान के घर फायरिंग मामला : सूखा नाम का शूटर हुआ पानीपत से अरेस्ट
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सलमान खान के घर फायरिंग मामला : सूखा नाम का शूटर हुआ पानीपत से अरेस्ट

Shooter Sukha Arrested from Panipat

Shooter Sukha Arrested from Panipat

पानीपत: Shooter Sukha Arrested from Panipat: नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस ने हरियाणा के पानीपत जिले से सुक्खा नाम के शूटर को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सुक्खा उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्म हाउस की रेकी की थी. सलमान खान के फार्म हाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी सुक्खा ही है. सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है.

सलमान खान की हत्या की कोशिश के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार : मुंबई पुलिस के मुताबिक इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सुक्खा मामले में 6वां आरोपी है. आरोपी को अब मुंबई कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

आरोपी को पुलिस रिमांड पर लोग मुंबई पुलिस: मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि सलमान खान को, उनके नवी मुंबई स्थित फार्म हाउस जाने के रास्ते में निशाना बनाया जा सकता है. इस साजिश से पहले अप्रैल में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट, बांद्रा के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी. इस मामले पुलिस अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.