बब्बर शेर के पीछे डंडा लेकर दौड़ा शख्स, फिर जो हुआ उस बारे में सोचा नहीं जा सकता
BREAKING
चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 100% मिलान की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज, उम्मीदवारों को दिया ये विकल्प

बब्बर शेर के पीछे डंडा लेकर दौड़ा शख्स, फिर जो हुआ उस बारे में सोचा नहीं जा सकता

Sher Viral Video

Sher Viral Video

Sher Viral Video : शेर, नाम से ही अहसास हो जाता है कोई धाकड़, जिगरवाला और गजब की ताकत रखने वाला जीव है| बस इसीलिए तो शेर जंगल का राजा कहलाता है| जिसके आगे सब नतमस्तक हो जाते हैं| जिसकी दाहड़ रौंगटें खड़े कर देती है| शेर से कोई टकराना नहीं चाहता| अरे टकराना छोड़ो उसके सामने ही कोई नहीं पड़ना चाहता| सब शेर से छिपते-भागते फिरते हैं| लेकिन ये सोशल मीडिया पर क्या देखने को मिल रहा है| यहां तो सारा मामला ही उल्टा हो रखा है|

यह पढ़ें -  वाह रे बंदर बाबू! छत पर पतंग उड़ाते नजर आया बंदर, हू-बू-हू इंसान जैसा अंदाज देख लोगों का सिर घूमा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है| जिसमें दूसरों को भगाने वाला शेर खुद ही भागता फिर रहा है और वो भी एक डंडे के डर से| एक शख्स शेर को डंडे से डरा रहा है और उसके पीछे डंडा लेकर भाग रहा है| यह शख्स शेर को डंडा लेकर ऐसे भगाता है जैसे इसने कोई गाय-भैंस,बकरी-बन्दर को हांक दिया हो| सही में, यह नजारा देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस शख्स की हिम्मत की भी दाद देनी पड़ेगी|

यह पढ़ें - इंसान तो इंसान अब चिंपैंजी पर भी चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार! अल्लू अर्जुन के स्टाइल में डांस कर सबको किया हैरान

वीडियो में क्या दिखता है?

सोशल मीडिया पर सामने आये इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शेर जंगल में टहल रहा है| इसी बीच एक शख्स आता है और शेर पर डंडा उठाने लगता है| इस बीच पहले शेर भी अपनी हेकड़ी दिखाता है और उसे डराने की कोशिश करता है साथ ही इधर उधर भागता है| लेकिन सामने वाला शख्स कतई नहीं डरता| वह शेर पर डंडा उगाता रहता है और आखिरकार शेर चुपचाप वहां से चल देता है| वहीं, शख्स चौड़ में शेर के पीछे-पीछे डंडा लेकर चलता है|

शेर आदमी से डर गया!

इधर, जिसने भी यह वीडियो देखा है वह चौंक उठा है| लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि यह कैसे हो सकता है| लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि लगता है शेर खेलने के मूड में है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि यह शख्स शेर का ट्रेनर है या फिर इसने शेर को पाला-पोसा है। वैसे आपका क्या कहना है? अपनी राय कमेंट सेक्शन में लिखें।

वीडियो देखें ....