हरदोई में सात साल की बच्‍ची का अपहरण कर दुष्कर्म, जेल में बंद हैं पीड़‍िता के प‍िता और भाई
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरदोई में सात साल की बच्‍ची का अपहरण कर दुष्कर्म, जेल में बंद हैं पीड़‍िता के प‍िता और भाई

हरदोई में सात साल की बच्‍ची का अपहरण कर दुष्कर्म

हरदोई में सात साल की बच्‍ची का अपहरण कर दुष्कर्म, जेल में बंद हैं पीड़‍िता के प‍िता और भाई

बेंहदर (हरदोई)। रात के अंधेरे में युवक गांव में ही सात साल की बालिका को घर में घुसकर उठा ले गया और गांव के बाहर सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर जान से मारने का प्रयास भी किया। मां की तहरीर पर दुष्कर्मी के विरुद्ध कासिमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। घायल बालिका सीएचसी बेंहदर से जिला अस्पताल भेजी गई है।

कासिमपुर के एक गांव में बालिका अपने घर में सो रही थी। देर रात गांव का नन्हे वर्मा बच्ची को उठाकर गांव के बाहर तालाब किनारे खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने उसे जान से मारने का प्रयास किया। इस बीच बालिका के घर में न होने पर खोजबीन कर रही ने आवाज सुनकर चिल्लाना शुरू किया। इससे आरोपित भाग गया। देर रात सूचना कासिमपुर पुलिस को दी गई।

इस पर कासिमपुर इंस्पेक्टर हरिशंकर प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता को तत्काल सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर कासिमपुर थाने में नन्हे वर्मा के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया गया। कासिमपुर इंस्पेक्टर ने बताया आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।