Big Breaking: सफदरजंग एन्क्लेव में जज की आत्महत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Big Breaking: सफदरजंग एन्क्लेव में जज की आत्महत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sensation due to judge suicide in Safdarjung Enclave

Sensation due to judge's suicide in Safdarjung Enclave

दक्षिणी दिल्ली। सफदरजंग एन्क्लेव थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को जज द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान यू-4ए, प्रथम तल, ग्रीन पार्क मेन निवासी 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) में सचिव के पद पर थे और न्यायिक सेवा से जुड़े थे।

नहीं मिले साजिश के संकेत 

पुलिस के मुताबिक दोपहर में पीसीआर काल मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। घटना की सूचना डिफेंस कालोनी निवासी मृतक के जीजा शिवम ने दी। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।