फरवरी में बदलेगी पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची

फरवरी में बदलेगी पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची

Seniority list of police officers will be

Seniority list of police officers will be

 लखनऊ। फरवरी में पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची में बड़ा बदलाव होगा। इसी माह डीजी स्तर के तीन अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद डीजीपी राजीव कृष्णा टाप थ्री अधिकारियों में शामिल हो जाएंगे।

वहीं डीजी स्तर के रिक्त होने वाले तीन पदों पर नए अधिकारियों को पदोन्नत करके तैनात किया जाएगा। साथ ही रेणुका मिश्रा सबसे वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी बन जाएंगी। फरवरी में वर्ष 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी संदीप सालुंके और मनमोहन कुमार बशाल और 1992 बैच के दीपेश जुनेजा सेवानिवृत्त होंगे।

संदीप सालुंके डीजी मानवाधिकार, मनमोहन कुमार बशाल डीजी होमगार्ड और दीपेश जुनेजा डीजी अभियोजन के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में संदीप सालुंके सबसे वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी हैं। वहीं मनमोहन कुमार बशाल वरिष्ठता सूची में तीसरे नंबर पर हैं।

तीनों आइपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद पहली मार्च से वरिष्ठता सूची में उनके बाद वर्ष 1991 बैच के आलोक शर्मा दूसरे और पीयूष आनंद तीसरे स्थान पर आ जाएंगे।

दोनों अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। नतीजतन वरिष्ठता के आधार पर डीजीपी राजीव कृष्णा दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। साथ ही पहली मार्च को 1994 बैच के आइपीएस अधिकारी जय नारायण सिंह, प्रकाश डी और एलवी एंटनी देव कुमार को डीजी पद पर पदोन्नत किया जाएगा।