बड़ी खबर: वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व विधायक जगबीर बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल

बड़ी खबर: वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व विधायक जगबीर बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

उपचुनाव से पहले आप ने जालंधर में अकाली दल को ने दिया बड़ा झटका

मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में 'आप' में शामिल हुए जगबीर बराड़

चंडीगढ़, 26 मार्च: Aam Aadmi Party: जालंधर उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शिरोमणि अकाली दल(Shiromani Akali Dal) को बड़ा झटका दिया है। जालंधर कैंट के पूर्व विधायक(Former legislator) और अकाली नेता जगबीर सिंह बराड़ अपने साथियों और समर्थकों के साथ अकाली दल को अलविदा कह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

रविवार को जगबीर बराड़ मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। उनके पार्टी में शामिल होने से आप को जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जगबीर सिंह बराड़ जालंधर के प्रभावशाली नेता हैं। 2007 के पंजाब विधानसभा चुनाव में वे पहली बार जीते और विधायक बने। साल 2021 में वह अकाली दल में शामिल हो गए और पिछले विधानसभा चुनाव में वह जालंधर कैंट से अकाली दल के उम्मीदवार थे। आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ उनके जुड़ाव ने आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान की है।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी विधायक शीतल अंगुरल, राजविंदर कौर थिआड़ा, जसवीर सिंह सोढ़ी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

यह पढ़ें:

7 करोड़ का घोटाला मामले में अनिल शर्मा बीजेपी का नेता, सीबीआई जांच हो-प्रदीप छाबड़ा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रखी श्री गुरु रविदास बानी अध्ययन केंद्र की आधारशिला

पंजाब में कानून व्यवस्था पर बोले केजरीवाल: पंजाब में अमन-शांति कायम रखना हमारी प्राथमिकता