अमेरिका का रूस को बड़ा झटका, सीनेट ने सर्वसम्मति से पुतिन को युद्ध अपराधी घोषित करने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अमेरिका का रूस को बड़ा झटका, सीनेट ने सर्वसम्मति से पुतिन को युद्ध अपराधी घोषित करने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी

अमेरिका का रूस को बड़ा झटका

अमेरिका का रूस को बड़ा झटका, सीनेट ने सर्वसम्मति से पुतिन को युद्ध अपराधी घोषित करने वाले प्रस्ताव क

वाशिंगटन/कीव। यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका ने परोक्ष रूप से रूसी नेतृत्‍व पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सीनेट ने युद्ध अपराधों को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) और उनके प्रशासन की जांच कराने वाले एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया है। वहीं रूसी हमलों को देखते हुए मारियुपोल से लोगों का पलायन जारी है। करीब 20 हजार लोगों ने मानवीय गलियारे के जरिए मारियुपोल छोड़ दिया है।

वहीं अमेरिकी स‍ीनेट की ओर से पारित प्रस्‍ताव में कहा गया है कि सीनेट पुतिन के निर्देश पर रूसी सेनाओं की ओर से किए जा रहे युद्ध अपराधों की कड़ी निंदा करती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालतों को युद्ध अपराधों के लिए पुतिन और रूसी नेताओं की जांच कराने के लिए प्रेरित करता है। इस प्रस्‍ताव पर दोनों दलों के सांसदों ने मुहर लगाई। सीनेट की ओर से इस प्रस्ताव को मंगलवार को निर्विरोध पारित कर दिया गया।

इस बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव (Foreign Minister Sergei Lavrov) ने बुधवार को कहा कि रूस को कोई संकेत नहीं नजर आ रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को हल करने में दिलचस्‍पी रख रहा है। समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्‍होंने कहा कि रूस को कोई संकेत नहीं नजर आ रहे हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को हल करना चाहता है।

इस बीच समाचार एजेंसी एएनआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यूक्रेन से दूसरे मुल्‍कों में शरण लेने वालों की संख्‍या में इजाफा हुआ है। इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन फार माइग्रेशन (International Organization for Migration, IOM) के प्रवक्ता पाल डिलन ने जिनेवा में कहा कि यूक्रेन से पड़ोसी देशों में लोगों के पहुंचने का आंकड़ा 30 लाख तक पहुंच गया है। इनमें से 157,000 दूसरे देशों के नागरिक हैं। यूक्रेन में प्रति सेकंड लगभग एक बच्चा शरणार्थी बन रहा है।