मुख्यमंत्री आवास का चालान काटने की देखें क्या हे सचाई

मुख्यमंत्री आवास का चालान काटने की देखें क्या हे सचाई

मुख्यमंत्री आवास का चालान काटने की देखें क्या हे सचाई

मुख्यमंत्री आवास का चालान काटने की देखें क्या हे सचाई

चंडीगढ़, 23 जुलाई: नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री आवास को कूड़ा-करकट सम्बन्धी जारी किए गए चालान संबंधी मीडिया रिपोर्टें गुमराह करने वाली, बेबुनियाद और तथ्यों से कोसों दूर हैं।  
यह जानकारी देते हुए आज यहाँ मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के आवास सम्बन्धी ऐसा कोई चालान जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वास्तव में सैक्टर-2 स्थित मकान नंबर-7 का चालान जारी किया गया है, जोकि इस समय पर अर्धसैनिक बल के पास है और इसका मुख्यमंत्री से किसी तरह का कोई सम्बन्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के चालान सम्बन्धी सभी खबरें पूरी तरह गलत और गुमराह करने वाली हैं।

ज्ञात रहे चंडीगढ़ नगर निगम ने गंदगी फैलाने पर सेक्टर-2 में कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा फैला था, जिसे देखकर निगम ने यह कार्रवाई की। कुल 10 हजार रुपए का चालान किया गया है। चालान जीआरपीएफ बटालियन 113, डीएसपी हरजिंदर सिंह का काटा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह कोठी नंबर 7 मुख्यमंत्री के नाम पर अलॉट है, लेकिन मुख्यमंत्री 6 नंबर कोठी में रहते हैं। यहां पंजाब के मंत्रियों के सुरक्षा कर्मी रहते हैं। यहां मंत्रियों की गाडिय़ां भी खड़ी होती हैं। आज सुबह कोठी की पिछली तरफ कूड़ा पड़े होने की सूचना के बाद नगर निगम की टीम पहुंची थी।

मौके का मुआयना करने और फोटो खींच कर चालान किया गया। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट बॉयलॉज़, 2018 के बॉयलॉ 14(आई) और नियम 15(जी) के तहत 500+9500 रुपए का चालान किया गया।