राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर में पारा 45.1 डिग्री तक पहुंचा, कुछ जिलों में बारिश और आंधी की संभावना
Scorching Heat Ravages Rajasthan
Scorching Heat Ravages Rajasthan, प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. भीषण गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ रही है. सुबह 7 बजे से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही. देर रात तक भी गर्म हवाओं का असर जारी है. श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है. यहां तापमान सबसे ज्यादा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन जल्द ही मौसम बदलने वाला है. शुक्रवार (22 मई) से तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से थोड़ी राहत हो सकती है.
अलवर, भरतपुर समेत इन जिलों में अलर्ट
पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तरी भागों में 22 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. दोपहर के बाद 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश की भी संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, फलोदी में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है.
यहां मौसम का मिलाजुला असर
कुछ हिस्सों में तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. इससे भी तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी. वहीं, झुंझुनू, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में मौसम मिलाजुला देखने को मिल सकता है. इन जिलों में हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का भी अलर्ट है. मौसम में बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से मामूली राहत जरूर मिल सकती है.
24 मई से बदलेगा मौसम
जयपुर में भी तापमान 42 डिग्री बना हुआ है. राजधानी में सुबह से लेकर देर रात तक गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं. हालांकि, अगले 2 दिन राहत भरे हो सकते हैं. 24 मई से एक बार फिर तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है. साथ ही हीटवेव के अलर्ट के बाद लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है.