Sawan Month Celebration by Students of Jain School

सावन के महीने पर जैन स्कूल की छात्राओं ने अनोखे अंदाज़ पेश किया रंगारंग कार्यक्रम

Jain School

लुधियाना : 22 जुलाई, 2023: (कार्तिका सिंह/अर्थ प्रकाश):: सावन का महीना जहाँ एक ओर प्रकृति के नए जन्म और रूहानियत से भरा हुआ होता है, वहीँ दूसरी ओर इंसान के खुद के साथ जुड़ने का भी होता है। पहले कहा जाता था, कि सावन के महीने जो आदतें अपना ली जाएं, वो ताउम्र हमारे साथ रहती हैं। इसलिए व्रत, पूजा, आराधना, खान-पान का ख़ास ख़्याल इस महीने का लाज़मी अंश हैं। तीज का त्यौहार, विवाहित स्त्रियों का मायके आकर सबसे मिलना, झूले झूलना, सब कुछ भारतीय परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही नई ऊर्जा और नई उमंगों का भी प्रतीक है।   

इन्हीं तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा 'सावन' पर कार्यक्रम किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत नंवकार मंत्र के उच्चारण  गयी। इस के बाद सावन की कविता व् इसके इतिहास का परिचय दिया गया। छात्राओं ने महत्वपूर्ण विचारों के साथ अपनी रचनात्मकता को उजागर करने के लिए 'सोशल मीडिया का व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव' का प्रदर्शन नुक्कड़ नाटक, नृत्य के द्वारा दिखाया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने सावन विषय पर अपने विचारों को कहानी, कविता और स्पीच के द्वारा प्रकट किया। इस कार्यक्रम में पंजाबी और कोरियन नृत्य, पहेलियों, शायरी और चुटकुलों ने बच्चों और अध्यापिकाओ का मन मुग्ध कर दिया।  

प्रिंसिपल, मैनेजमेंट और अध्यापिकाओ ने छात्राओं के इन प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन श्री सुखदेव राज जी जैन, प्रधान श्री नंद कुमार जी जैन, सीनियर उप प्रधान श्री विपन कुमार जी जैन, उप प्रधान श्री बांका बिहारी लाल जैन और श्री शांति स्वरूप जैन, सचिव श्री राजीव जैन, उप सचिव श्री राकेश कुमार जी जैन, मैनेजर श्री अरविंद कुमार जी जैन, कोषाध्यक्ष श्री अशोक जैन व अन्य गणमान्य, स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मीना गुप्ता जी, स्कूल स्टाफ व सभी बच्चे उपस्थित थे। स्कूल प्रिंसिपल मीना गुप्ता जी ने सहर्ष बधाई देते हुए बच्चों को संदेश दिया। मन लगाकर पढ़ाई में अच्छे अंक लेकर अपने स्कूल और माता.पिता का नाम रोशन करें। स्कूल मैनेजिंग कमेटी के प्रधान श्री नंदकुमार जी जैन ने बच्चों को पढ़ाई और स्कूल गतिविधियों में भाग लेकर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।