कांवड़ यात्रा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित

कांवड़ यात्रा एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित

Meeting held regarding Kanwar Yatra

Meeting held regarding Kanwar Yatra

रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती और कांवड़ यात्रा प्रबंधन की समीक्षा 

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Meeting held regarding Kanwar Yatra: 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात जयबीर सिंह, IPS द्वारा यातायात कार्यालय, फरीदाबाद में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह, सभी जोनल अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं यातायात शाखा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, चालान कार्रवाई तथा आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान किए जाने वाले यातायात प्रबंधों की समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त यातायात ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं।

Meeting held regarding Kanwar Yatra

बैठक में विशेष रूप से रॉन्ग साइड ड्राइविंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, गलत पार्किंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

Meeting held regarding Kanwar Yatra

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने तथा आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए आमजन फरीदाबाद यातायात नियंत्रण कक्ष 0129-2267201 अथवा डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही यातायात से संबंधित शिकायत या सुझाव फरीदाबाद यातायात पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से भी साझा किए जा सकते हैं।