sarpanchos strike today

ई-टेंडरिंग समेत 29 मांगों को लेकर सरकार के फैसले से असंतुष्ट सरपंच आज करेंगे प्रदर्शन, सुरक्षा बल की 8 कंपनियां पंचकूला में होंगी तैनात

sarpanchos strike today

sarpanchos strike today

sarpanchos strike today- हरियाणा सरकार के साथ ई-टेंडरिंग सहित 29 मांगों को स्वीकार करने की मांग पर अड़े सरपंच-पंच कल विधान सभा की तरफ कूच कर सकते हैं। कल भारी संख्या में लोग जुड़ सकते हैं। उनका कहना है कि उनका विधानसभा का घेराव और ई-टेंडरिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार की नीतियों पर उतरी है उसे झुका ही रहेंगे। आंदोलन लंबा चलाएंगे।

विधान सभा सत्र के चलते सरपंच एक बार फिर चंडीगढ़ की तरफ कूच कर सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिगत पंचकूला पुलिस विभाग द्वारा शहर में प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 8 और सुरक्षाबलों की कंपनियां बुला ली गई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ई-टेंडरिंग को लेकर सरपंच एक बार फिर 17 मार्च को विधान सभा की तरफ कूच करने के लिए पंचकूला पहुंचेेंगे। हालात पर काबू पाने के के मकसद से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया है। सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री की वार्ता हो चुकी है लेकिन सरपंच फिर एक बार प्रदर्शन कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार की ओर से सरपंचों को ई-टेंडरिंग की शर्त पर बात करते हुए गांव के विकास के लिए 2 लाख से राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपये बिना ई-टेंडर के सरपंच के सीधे खाते में डालने को कहा था। सरपंचों के मुताबिक सरकार के साथ 9 मार्च,्र 11 मार्च के बाद अब 17 मार्च को फिर से वार्ता हो सकती है। सरपंचों ने बताया कि वे तब तक अपना धरना जारी रखेंगे जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती है। हालांकि सरपंच पहले से ही सरकार को चेतावनी दे चुके थे।

वार्ता में पॉजिटिव विचारों के साथ गए थे। उनका कहना है कि   वे वार्ता मेें पॉजिटिव विचारों के साथ गए थे। हमारी मांगें सीएम ने गौर नहीं किया। ई-टेंडर की बातें चली थी जो जवाब नहीं थे, सरकार विश्वास क्यों नहीं करती। सरपंचों को पर भी विश्वास करना चाहिए। दो लाख की क्या जीरो से स्टार्ट कर दीजिए। देखिये कल पुरजोर तरीके से होगा। ब्लॉक मेंबर साथ नहीं होंगे लेकिन ग्रामीण साथ होंगे। उन्होंने कहा कि स्टेट बॉडी के साथ निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या होगा।

 

यह भी पढ़ें: Punjab: अगली सरकार के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाने के लिए कर रहे हैं काम : मुख्यमंत्री